आपने इंसानों को तो टेनिस खेलते खूब देखा होगा। वहीं जब भी टेनिस की बात होती होगी फेडरर-नडाल जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम भी लेते होंगे। ऐसे में अगर आपसे कोई ये पूछे कि आपने किसी बंदर को टेनिस खेलते देखा है तो हो सकता आपको यह सवाल थोड़ा अजीब लगे। आप यह भी सोचें कि भला बंदर कैसे टेनिस खेल सकता है लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जापान का एक बंदर छाया है। उसे टेनिस खेलते देख आप भी हैरान हो जाएंगे।

प्रोफेशनल खिलाड़ी की तरह
इन दिनों सोश्ाल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो चर्चा में बना है। इस वीडियो को लोग खूब देख रहे हैं। इसमें बंदर की एक खास कला दिखाई दे रही है। यह बंदर जापान का है। इसकी उम्र करीब 6 साल बताई जा रही है। टेनिस कोर्ट यह बंदर ब्लू कलर की टीशर्ट पहने है। यह काफी अच्छे से टेनिस खेल रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि टेनिस कोर्ट में एक तरफ बंदर दूसरी ओर उसका ट्रेनर है। यह बंदर एक प्रोफेशनल खिलाड़ी की तरह खेल रहा है। अपने साथी खिलाड़ी के हर शॉट का बराबरी से जवाब देते दिख रहा है। उसका ट्रेनर जापानी भाषा में बोलता है।

 


जीत पर वह खुशी भी मनाता
सबसे खास बात तो यह है कि खेलने के बाद वह काफी अच्छी एक्टिविटीज भी करता है। वह अपने साथ मौजूद ट्रेनर की बात सुनकर उसकी पीठ थपथपाता है। खेल में जीतने पर वह खुशी भी मनाता है। जिससे जापान का यह बंदर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। लोग इसे देखने के बाद इसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। लोगों को इस बंदर की एक्टिविटी काफी पसंद कर रहे हैं।

 

International News inextlive from World News Desk

Posted By: Shweta Mishra