लो बनारस में दुल्हा बन घोड़ी चढ़ गए टाइगर श्रॉफ
दुल्हा बने टाइगर
पिछले दिनो टाइगर श्रॉफ बनारस पहुंचे और यहां वो दुल्हा बने नजर आये। उनके साथ उनकी साथी कलाकार कृति सेनन और फिल्म निर्देशक आनंद एल रॉय भी मौजूद थे। दुल्हा बने टाइगर की बरात बनारस की सड़कों पर निकली और इन बरातियों तमाम स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। अब आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर टाइगर की बरात इतनी लो प्रोफाइल क्यों रही।
एड फिल्म के लिए बने दुल्हा
असल में ये कोई असली शादी नहीं थी बल्कि टाइगर एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए बनारस आये थे। ये बरात इसी विज्ञापन के शूट का हिस्सा थी। कृति इस एड में टाइगर की दुल्हन बनी हैं और आनंद एल रॉय इसे निर्देशित कर रहे हैं। इस बरात का हिस्सा बनने के लिए बनारस की यंग गर्ल्स काफी एक्साइटेड दिखाई दीं। लोगों ने जी भर कर तस्वीरें भी खींची।