पेरिस में हुए आतंकी हमले को लेकर फ्रांस के साथ आज पूरी दुनिया खड़ी है। ये दिख रहा है दुनिया के हर एक कोने में। यूरो कंट्रीज़ ने एकजुट होकर अपनी आइकॉनिक बिल्‍डिंग्‍स को राष्‍ट्रीय ट्राइकलर में सजाकर ISIS को ये खुली चेतावनी दे दी है कि वो डरे नहीं है उसके खौफ से। इन ट्राइकलर में मौजूद इन तीन रंगों लाल सफेद नीले के साथ यूरो कंट्रीज के लोग भी एकजुट होकर इस मौके पर आगे आए हैं और आतंकवाद की ओर अपनी आंखें तरेरी हैं। आइए देखें कैसे इन तीन रंगों में समाई इन लोगों की आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता।

पेरिस हमले में मारे गए 129 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां के कई आईकॉनिक लैंडमार्क्स को नीली, सफेद और लाल रंग की रोशनी से सजाया गया। शांघाई से लेकर सनफ्रांसिस्को तक जानी-मानी बिल्डिंग्स को फ्रेंच ट्राईकलर में सजाया गया है।

सिडनी के ओपेरा हाउस को भी सजाया गया तीन रंगों में झूलता हुआ, मानों अपनी भव्यता से दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दे रहा हो।

ब्राजील में तीन रंगों की रोशनी को समेटे क्राइस्ट की मूर्ति के नीचे खड़े हुए लोगों ने याद किया हमले में खुद से बिछड़े शहीदों को।

इसके बाद शांघाई के लैंडमार्क आरियंटल पर्ल टावर ने भी ट्राईकलर में नहाते हुए इस टेरर के हमले में फ्रांस के साथ खड़े होने का संकेत दिया है।

ट्राईकलर में जगमगाता हुआ लंदन का ये आई फेरिस व्हील अपने रंगों के साथ सिर ऊंचा करके खड़ा है आतंकवाद के खिलाफ।

लंदन के लोगों ने भी ट्राइकलर में लिखी तख्तियों के साथ फ्रांस के लोगों की हौंसलाअफजाई की है। ये कहते हुए कि आतंकवाद के खिलाफ जंग में लंदन उनके साथ है।
Courtesy By Mail Online

inextlive from Spark-Bites Desk

 

Posted By: Ruchi D Sharma