किसी इंसान की मृत्‍यु कब और किस समय होगी। यह तो कोई नहीं जान सकता लेकिन इतना अनुमान जरूर लगाया जा सकता है कि अब चंद मिनटों में इंसान के शरीर से प्राण निकलने वाले हैं। मृत्‍यु से पहले हमारा शरीर कुछ ऐसी हरकतें करने लगता है जिससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि मौत आपके नजदीक खड़ी है।

1. मौत की आहट :-
मौत आने से कुछ समय पहले इंसान के गले से काफी अजीबोगरीब आवाजें निकलने लगती हैं। ऐसा इसलिए होता है कि जब आपके शरीर से प्राण निकल रहे होते हैं तो गले से लार या थूक निगलना बंद हो जाता है।

2. आखिरी सांस चलती हैं तेज :-

मेडिकल सांइस की मानें तो मौत आने के चंद मिनटों पहले आपकी सासें और दिल की धड़कन बढ़ जाती है। यह इसलिए होता है क्योंकि आपका ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है और दिल ज्यादा से ज्यादा खून मांगता है। ऐसे में धड़कन तेज हो जाती है।

5. शरीर पड़ जाता है सफेद :-
मौत आते ही इंसान का शरीर पीला, सफेद या हल्का लाल पड़ जाता है।
6. शरीर पड़ जाता है ठंडा :-
यह तो आपको पता ही होगा कि जब तक आप जिंदा है शरीर गर्म बना रहता है। लेकिन मृत्यु होते ही शरीर ठंडा पड़ जाता है। क्योंकि ब्लड सर्कुलेशन बंद हो जाता है।
7. आंखों में लाल धब्बे :-
इंसान की मौत होते ही आंखों में पुतली के अगल-बगल लाल धब्बे पड़ने लगते हैं। इसके अलावा मृत्यु से कुछ समय पहले व्यक्ित के शरीर से अजीब सी गंध आने लगती है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari