अगर ये कहा जाये कि साल 2016 बॉलीवुड ब्रेकअप्‍स की बाढ़ लेकर आये तो गलत नहीं होगा। हालाकि इस सिलसिले की शुरूआत 2015 में हो गयी थी जब ऋतिक रोश और उनकी पत्‍नी सुजैन खान अलग हुए थे पर 2016 में तो एक के बाद एक काफी हद तक एक दूसरे के करीब नजर आने वाली जोड़ियों के अलग होने की चौंकान वाली खबरें आती ही गयीं। आइये आपको बताये 2016 के सबसे बड़े बॉलीवुड ब्रेकअप्‍स के बारे में।

हिमेश रेशमिया-कोमल: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-ऐक्टर हिमेश रेशमिया ने अपनी पत्नी कोमल से तलाक की अर्जी कोर्ट में दे दी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हिमेश की जिन्दगी में किसी और लड़की की एंट्री हो गयी है जिसके चलते तलाक की नौबत आई है, लेकिन उनकी वाइफ कोमल ने साफ किया है कि उनके तलाक की वजह कोई लड़की नहीं है। हिमेश का भी कहना है कि कोमल हमेशा उनके परिवार का हिस्सा थीं और आगे भी रहेंगी। दोनों की शादी 22 साल पहले हुई थी।

कमल हासन-गौथमी: 13 साल तक रिश्ता निभाने के बाद तमिल फिल्म अभिनेत्री गौथमी तदिमाला ने अपने सुपर स्टार पति कमल हासन से अलग होने का र्निणय ले लिया। गौथमी ने खुद ये जानकारी दी।

फरहान अख्तर-अधुना: फरहान अख्तर और अधुना के लिए साल 2016 अच्छा नहीं रहा। शादी के 15 साल बाद दोनों इस साल अलग हो गए। एक साझा बयान में दोनों ने कहा कि उनके बीच कोई झगड़ा नहीं है और वे आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। इन दोनों की मुलाकात फिल्म 'दिल चाहता है' के दौरान हुई थी, जिसके बाद साल 2000 में दोनों ने शादी कर ली थी।
10 बॉलीवुड फिल्में जिनका 2017 में रहेगा इंतजार

उपासना सिंह- नीरज भारद्वाज: फिल्म और टीवी की फेमस एक्ट्रेस उपासना सिंह और उनके टीवी अभिनेता पति नीरज उपाध्याय वैसे तो पिछले कुछ सालों से अलग रह रहे थे पर अब उन्होंने कानूनी रूप से अलग होने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है और इस साल तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है।

अमला-ए एल विजय: दक्षिण भारत की कामयाब एक्ट्रेस अमला बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने भी अपने पति ए एल विजय से अलग होने का फैसला कर लिया। बताया जा रहा है कि वो अपने इन लॉज के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत-अंकिता लोखंडे: बॉलीवुड के 2016 के ब्रेकअप्स सीजन ने इस खूबसूरत जोड़ी को भी अलग कर दिया। र्सोसेज की मानें तो सुशांत ने अंकिता के बेहद पजेसिव बर्ताव के कारण अलग होने का फैसला लिया। लंबे समय से लिव इन रिलेशन में रह रहे इस कपल के ब्रेकअप की खबर उस समय आयी जब उनके शादी की खबरें मीडिया में छायी हुई थीं।

उपेन पटेल-करिश्मा तन्ना: एक रियल्टी शो के दौरान करीब आये करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल भी 2016 के ब्रेकअप लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इस बारे में खुद उपेन ने ट्विटर पर कंफर्म किया है।
मिलिए टीवी के पढ़े लिखे टॉप 10 सितारों से, 'कोई है मनोवैज्ञानिक तो कोई कार्मस का जानकार'

मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान: शादी के 18 साल बाद बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज़ खान भी तलाक के कगार पर पहुंच गए हैं।  दोनों ने तलाक की एप्लीकेशन फाइल कर दी है और 2017 के मई तक उनका डाइर्वोस हो जाएगा। फिलहाल दोनों एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा बांद्रा फैमिली कोर्ट में काउंसलिंग के पहुंचे थे। लेकिन यहां उनकी सुलह नहीं हो पाई।

ओमपुरी-नंदिता: बॉलीवुड के मशहूर कलाकार ओम पुरी और उनकी पत्नी नंदिता पुरी ने शादी के 26 साल बाद अलग रहने का फैसला किया है, वह भी बिना तलाक लिए। सुनने में आया है कि इन दोनों के रिश्तों में खटास उस समय शुरु हुई जब ओमपुरी की आत्मकथा ‘अनलाइकली हीरो : ओमपुरी’ बाजार में आई। इस किताब को उनकी पत्नी नंदिता ने ही लिखा है। ओमपुरी का कहना है कि नंदिता ने इस किताब में उनके पुराने संबंधों को असम्मानजनक तरीके से पेश किया है। कोर्ट ने दोनों को अलग रहने की अनुमति दे दी है। हालाकि कानूनी तौर पर वे पति-पत्नी ही माने जाएंगे, लेकिन एक-दूसरे के काम में दखल नहीं देंगे।
10 बॉलीवुड स्टार जो असल जिंदगी में भी हीरो हैं

करिश्मा कपूर-संजय कपूर: वैसे तो इस जोड़ी ने 2014 में ही तलाक की अर्जी दी थी, लेकिन ऑफिशियली तलाक 2016 में हुआ है। इस तलाक में बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली है। तलाक के बाद बच्चों के नाम 10 करोड़ रुपये का ट्रस्ट बनया गया है, वहीं बंगला करिश्मा के नाम रहेगा। संजय को बच्चों की पढ़ाई और बाकी खर्च भी वहन करना होगा। 29 सितंबर 2003 को दोनों की शादी हुई थी।

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Posted By: Molly Seth