साल 2017 अब तेजी से व‍िदा ही ओर बढ रहा है और साल 2018 आने के ल‍िए बेकरार है। हमेशा की तरह इस साल 2017 में भी भारतीय राजनेताओं ने अपने बयानों से समय-समय मुद्दे बनवाए हैं। कई नेताओं ने बोलते समय ऐसी लापरवाही बरती और ऐसे बयान द‍िए ज‍िनसे राजनीत‍िक गल‍ियारों में काफी घमासान मचा गया था। ऐसे में आइए एक बार साल के आख‍िरी में पढ़ें साल के 10 सबसे ज्‍यादा व‍िवाद‍ित बयान...


हर तस्वीर में दिखता कांग्रेस का हाथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनवरी में सियासी माहौल को गर्मा दिया था। उनका कहना था कि भगवान शिव से लेकर गुरु नानक और बुद्ध से लेकर महावीर तक हर किसी की तस्वीर में उन्हें कांग्रेस का हाथ दिखाई देता है। चार पत्नी और 40 बच्चों के हिमायतीअक्सर ही विवादित बयान देने वाले साक्षी महराज ने इस साल भी एक बयान दिया था। जनवरी में उन्होंने कहा था कि जनसंख्या वृद्धि के लिए हिंदू जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए चार पत्नी और 40 बच्चों के हिमायती जिम्मेदार हैं। पहले मुसलमान हैं फिर हिंदुस्तानी


मदरसों में वंदे मातरम गाने को अनिवार्य किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी नेता माविया अली ने विवादित बयान दिया था। उनका कनहा था कि वह भारतीय से पहले मुसलमान हैं। पहले मुसलमान हैं फिर हिंदुस्तानी।ताजमहल को संस्कृति पर एक धब्बा भाजपा विधायक संगीत सोम ने अक्टूबर में ताजमहल पर एक विवादित बयान दिया था। संगीत सोम ने विश्व के सात अजूबों में शामिल ताजमहल को 'भारतीय संस्कृति पर एक धब्बा' करार दिया थामोदी नीच किस्म का आदमी

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने हाल ही में एक नए विवाद को जन्म दिया था। गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी हार गई, तब उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को "नीच किस्म का आदमी" कहा था। गजब किस्से! अब देर से उठी तो पति ने दिया तलाक, फाइनली आज तीन तलाक से महिलाएं होंगी आजाद

Posted By: Shweta Mishra