किसी भी देश का विकास उसका पूरी दुनिया में राज उसकी आर्थिक स्‍िथति पर निर्भर करता है। ऐसे में अगर आपसे कोई ये पूछे कि साल 2030 में इस दुनिया में किन देशों का राज होगा। हो सकता यह सुन आप असमंजस में पड़ जाए तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं। हाल ही में अमेरिका ने दुनिया के कुछ देशों के सकल घरेलू उत्पाद GDP को देख कर भविष्‍यवाणी की है। जिनमें ये टॉप 10 देश शामिल हैं...


चीन:इस सूची में चीन दूसरे नंबर पर है। वर्तमान में इसकी जीडीपी 9,307 बिलियन डॉलर है। जो कि करीब 5% की दर से बढ रही है। जिससे यह आकलन लगाया जा रहा है कि साल 2030 में इसकी जीडीपी 18,829 बिलियन डॉलर होगी। जापान: अमेरिका के मुताबिक जापान इस सूची में चौथे नंबर पर होगा। साल 2016 में जापान की जीडीपी 5,792 बिलियन डॉलर है। यह 0.7% की दर से बढ रही है। जिससे उम्मीद है कि 2030 में यह 6,535 बिलियन डॉलर के साथ होगी। यूके:यूके यानी कि यूनाइटेड किंगडम दुनिया की छठवीं बड़ी इकोनॉमी होगा। इस देश की जीडीपी वर्तमान में 2.5% की दर से बढ रही है। जिससे यह 2,710  से बढ़कर 3,815 बिलियन डॉलर होगी। ब्राजील:


ब्राजील की जीडीपी 2030 में 3,161 बिलियन डॉलर होगी। अभी यह 2,315 बिलियन डॉलर है। यह 2.5% की दर से बढ़ रही है। ब्राजील दुनिया का आठवां देश होगा। इटली:

इस सूची में इटली दसवें नंबर पर शामिल है। वर्तमान में इसकी जीडीपी 0.8% की दर से बढ़ रही है। यह इस समय करीब 2,071 बिलियन डॉलर है। आने वाले समय में यह बढ़कर 2,350 बिलियन डॉलर होगी।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra