कोरोना वायरस और लाॅकडाउन के बीच आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश को प्रेस कांफ्रेंस करेंगी। वित्त मंत्री की यह प्रेस कांफ्रेंस के देश के प्रधानमंत्री द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के एक विशेष आर्थिक पैकेज करने के ठीक दूसरे दिन हो रही है।

नई दिल्ली (एएनआई)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बुधवार को शाम 4 बजे नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा प्रेस कांफ्रेंस के बारे में जानकारी आज सुबह वित्त मंत्रालय के एक ट्वीट के माध्यम से दी गई। केंद्रीय वित्त मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में कोविड-19 स्थिति से निपटने के लिए 265 बिलियन अमरीकी डॉलर के राजकोषीय प्रोत्साहन की घोषणा के एक दिन बाद होगी। यह पैकेज जापान के बाद एशिया में दूसरा सबसे बड़ा है।

अतिमानबीर भारत अभियान' में महत्वपूर्ण भूमिका

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आज 20 लाख करोड़ रुपये के एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करता हूं। यह 'अतिमानबीर भारत अभियान' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा यह भारत की जीडीपी का 10 प्रतिशत है। यह आर्थिक पैकेज हमारे लघु उद्योगों MSMEsके लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है और आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारे संकल्प का मजबूत आधार हैं। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए इस पैकेज से भूमि, श्रम, तरलता और कानूनों पर जोर दिया जाना है।

हर मौसम में देश के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे

पीएम नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा था कि आर्थिक पैकेज देश के श्रमिकों, किसानों के लिए है, जो हर मौसम में देश के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। यह आर्थिक पैकेज हमारे देश के मध्यम वर्ग के लिए है, जो ईमानदारी से देश के विकास के लिए के लिए काम कर रहे हैं और योगदान दे रहे हैं। उन्होंने घोषणा की थी कि राष्ट्रव्यापी लाॅकडाउन का चौथा चरण नए नियमों के साथ नए रूप में होगा।

Posted By: Shweta Mishra