UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा के विधायक सुभाष राय भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने इसे उनकी घर वापसी करार दिया है। बता दें कि सुभाष राय पहले सपा से पहले भाजपा में ही थे।

नई दिल्ली (पीटीआई)। UP Assembly Elections 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) को एक बड़ा झटका लगा है। सपा के विधायक सुभाष राय जो उत्तर प्रदेश विधानसभा में जलालपुर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। सुभाष राय यहां उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के अलावा राज्य भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में भारतीय पार्टी में शामिल हुए।

Samajwadi Party MLA from Uttar Pradesh's Jalalpur, Subhash Rai joins Bharatiya Janata Party in Delhi pic.twitter.com/5Ncy9mQwx5

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 24, 2022

सुभाष राय की घर वापसी है
भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सुभाष राय पहले भाजपा में थे। यह पार्टी में उनकी वापसी घर वापसी है जो इस क्षेत्र में इसे मजबूत करेगी। राज्य में कानून का राज है। राज्य में शांति और राष्ट्रवाद की भावना बढ़ रही है। उन्होंने यह कहा कि सुभाष राज इन्हीं सब वजहों से पार्टी में शामिल हुए।
पार्टी के पक्ष में लहर चल रही
वहीं भाजपा सांसद और इसके मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कहा कि राज्य में उनकी पार्टी के पक्ष में लहर चल रही है और जो लोग विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति करना चाहते हैं वे अन्य दलों से भी इसमें शामिल हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से शुरू होंगे।

Posted By: Shweta Mishra