-3 मेजर जनरल, 3 कर्नल सहित दर्जनों पूर्व सैनिकों ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून, संडे को हाथीबड़कला में आयोजित पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने बतौर चीफ गेस्ट शिकरत की। कार्यक्रम में दर्जनों पूर्व सैनिकों ने बीजेपी की मेंबरशिप ग्रहण की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने बहल चौक का नाम ले। जन। कौशिक चौक रखे जाने का ऐलान किया।

चीन की सेना उसकी हदें दिखा दी

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पूर्व सैनिकों द्वारा भाजपा को सहयोग व स्नेह देने हेतु आभार प्रकट किया। कहा,गलवान में हमारे सैनिकों ने चीन को सेना को उसकी हदें दिखा दी और आज कोई भी देश भारत देश के को आंखे दिखाने का साहस नहीं कर पा रहा है। बताया पूरे विश्व में सबसे ऊंची उड़ान भारतीय वायुसेना के जहाज भरते हैं और सबसे ऊंची सड़क पर भारतीय टैंक चलते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज हम सिर्फ अपने लिए हथियार नहीं बना रहे हैं, बल्कि दूसरे देशों को भी निर्यात कर रहे हैं। बताया अब तक 11000 करोड़ रुपए के सैन्य उपकरण मेक इन इंडिया के तहत भारत निर्यात कर चुका है। इस मौके पर कई पूर्व सैन्य अधिकारियों व उनके परिजनों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें स्व। ले.जन। ओपी कौशिक की पत्‍‌नी बिनोद कौशिक, मेज.जन। नीरज वर्मा, ओपी सोनी, एके राघव, कर्नल एसडी मिश्रा समेत कई शामिल रहे।

Posted By: Inextlive