आगरा। थाना इरादतनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह खेत से लौट रहे किशोर को ईको कार ने टक्कर मार दी। घायल को परिजन हॉस्पिटल ले गए, लेकिन किशोर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे की गांव रहलई की है। 13 वर्षीय किशोर हरिकांत उर्फ हनी पुत्र पवन कुमार अपने पिता के लिए खेत पर चाय देकर साइकिल से वापिस घर की ओर आ रहा था। रास्ते में पीछे से आ रही तेज गति ईको ने उसे चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। किशोर हरिकांत उर्फ हनी घर का इकलौता बेटा था। किशोर को टक्कर मारकर इको कार चालक गाड़ी को घटनास्थल से भगा ले गया। थाना प्रभारी इरादतनगर ने बताया कि ईको कार को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है।

Posted By: Inextlive