आगरा। पंचायत उपचुनाव के तहत 12 जून को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। हालांकि प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं के घर जाकर उनसे संपर्क साधने में लगे हैं। 78 मतदान केंद्रों के 125 मतदेय स्थलों पर शनिवार को मतदान कराने के लिए पो¨लग पार्टियां शुक्रवार को रवाना होंगी। विकास खंड स्तर से ही पो¨लग पार्टियां रवाना होंगी और यहीं पर मतदान पेटियां जमा करेंगी।

यहां होगा मतदान

जिले में 160 पदों के लिए 43,957 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 54 ग्राम पंचायतों में 156 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होना है। इसके साथ ही तीन प्रधान और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य का भी चुनाव होना है। उपचुनाव के तहत ग्राम पंचायत सदस्य के 2239 रिक्त पदों के लिए 2704 नामांकन हुए थे। इनमें से 2083 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया। अब सिर्फ 156 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर चुनाव होना है। ग्राम प्रधान के चार रिक्त पदों में से एक पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। खंदौली, बिचपुरी और जैतपुर कलां ब्लाक में ग्राम प्रधान के एक-एक पद के लिए चुनाव होगा। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन रिक्त पद थे। इनमें से खेरागढ़ ब्लॉक के एक पद पर निर्विरोध चुनाव हो गया। अकोला ब्लॉक के एक पद पर हुआ नामांकन खारिज हो गया है। ऐसे में अब सिर्फ एत्मादपुर ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए मतदान होगा। विकास खंड स्तर पर ही मतों की गणना होगी। यहीं से परिणाम घोषित किए जाएंगे।

उपचुनाव के लिए प्रचार की समय सीमा गुरुवार शाम पांच बजे खत्म हो गई है। 12 जून सुबह 7 बजे से होने वाले मतदान के लिए पो¨लग पार्टियां शुक्रवार को रवाना होंगी।

निर्मला फौजदार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)

Posted By: Inextlive