- तीन बाइकों पर आए थे बदमाश फायरिंग कर फैलाई दहशत

आगरा। थाना एत्मादउद्दौला स्थित महावीर नगर में बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। आरोप है कि बाइक सवारों ने पूर्व में अपहरण भी किया था। बाद में युवक बाइक सवार के घर से बरामद हुआ। युवक की मां ने थाने में तहरीर दी है।

बदमाशों ने किए हवाई फायर

महावीर नगर निवासी महिला ने थाने में शिकायत दी है। मामले के मुताबिक महिला का बेटा दोपहर 12 बजे घर आ रहा था। उस दौरान घर के सामने तीन बाइकों पर 5-6 युवक आए। जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। बेटा बाल-बाल बचा। इसके बाद हवाई फायर किए। आरोप है कि पूर्व में बेटे का अपहरण किया था। बेटा आरोपी युवक के घर से बरामद हुआ।

दबंगों ने फायरिंग कर फहलाई दहशत

नगला मोहन लाल निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। मामले के मुताबिक रविवार की दोपहर डेढ़ बजे 10-12 युवक आए और पिस्टल से घर में घुस कर गालियां देते हुए फायर कर दिया। किसी तरह बची इसके अलावा 10-12 फायर और किए। धमकी देते हुए महिला के बेटे को बुलाया। उसने जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने थाने में नामजद तहरीर दी है। मामले में उन लोगों के भी नाम है जिसमें पूर्व में दी गई तहरीर में पीडि़त है। पुलिस मामलें की छानबीन कर रही है। मामले में पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

Posted By: Inextlive