गैस कटर से दरवाजों की कुंडी काटकर घर में घुसे चोर सोना-चांदी और कैश ले गए नामनेर में सराफा व्यापारी के घर लाखों की चोरी शादी समारोह में गया था परिवार रेकी के बाद की गई घटना व्यापारी ने दी तहरीर


आगरा(ब्यूरो) सदर क्षेत्र के नामनेर में रहने वाले सराफा व्यापारी लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल के घर को गुरुवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। गैस कटर से घर की कुंडी काटकर घर में घुसे चोर तीन कमरों में रखे सोने-चांदी के गहने और कैश को लेकर भाग गए। पीडि़त व्यापारी ने सदर थाने में तहरीर दे दी है। मगर, अभी उन्होंने चोरी हुए सामान की सूची पुलिस को नहीं दी है।गैस कटर से चोरों ने काटी कुंडी


लक्ष्मण प्रसाद अग्रवाल के भतीजे की गुरुवार को शादी थी। वह अपने बेटे ङ्क्षप्रस अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, पत्नी और बहुओं के साथ शादी समारोह में गए थे। प्रथम तल पर भाई अवधेश के हिस्से में भी ताला लगा हुआ था। गुरुवार रात में चोरों ने गैस कटर से सराफा व्यापारी के घर के दरवाजों की कुंडी काट दीं। इसके बाद वे घर में घुस गए। सिर्फ उन कमरों को निशाना बनाया, जिनमें सोना- चांदी के गहने और कैश रखा था। कैश, गहने समेट कर ले गए शातिर

गहने और नकदी समेटकर चोर भाग गए। सराफा व्यापारी को पड़ोसियों के माध्यम से शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार के लोग पहुंचे। घर के तीन कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। सराफा व्यापारी ने थाना सदर में घटना के संबंध में तहरीर दी है।यहां नहीं की चोरों ने वारदातउनके घर से थोड़ी दूरी पर चोरों ने रात में एक और घर को निशाना बनाया, लेकिन वहां से कुछ चोरी नहीं किया। उस घर का गेट सराफा व्यापारी जैसा था। आशंका है कि चोर रेकी करके आए थे। उनको घर के बारे में पूरी जानकारी थी। पुलिस आसपास के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखकर सुराग तलाश रही है।

हत्यारोपी के घर से चोरी, पुलिस पर आरोप


हत्या के आरोप में जेल में बंद बल्केश्वर निवासी मान ङ्क्षसह के घर चोरी हो गई। कमला नगर थाने में मान ङ्क्षसह की पत्नी रेनू भाटिया ने मुकदमा दर्ज कराया है। रेनू का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से घटना हुई है। पुलिस ने जब परिवार के सदस्यों को जेल भेजा उनके घर पर अपना ताला लगा दिया था। पुलिस को उनके घर की सुरक्षा करनी चाहिए थी। रेनू भाटिया उनके पति मान ङ्क्षसह, बेटे सिमरन और हरवंश को पुलिस ने जून 2021 में जेल भेजा था। छत पर सामान रखने को लेकर विवाद हुआ था। कांता बलीचा नाम की महिला की हत्या हुई थी। रेनू भाटिया को जमानत मिल गई थी। उनके पति और दो बेटे अभी जेल में है। रेनू भाटिया ने बताया कि वह जमानत के बाद रिश्तेदार के घर रह रही हैं। जब घर पहुंचीं तो चोरी की जानकारी हुई।

Posted By: Inextlive