दोनों देश के फ्लैग से होगा ओबामा का वेलकम
- अमेरिकी प्रेसीडेंट की विजिट को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में लगा निगम
- 27 जनवरी को आ सकते हैं अमेरिकी प्रेसीडेंट, चलाया जा रहा सफाई अभियान आगरा। अमेरिकी प्रेसीडेंट बराक ओबामा का 27 जनवरी को ताज दर्शन लगभग तय हो चुका है। इसे लेकर नगर निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। सिटी को चमकाना शुरू कर दिया गया है। साथ ही अमेरिकी प्रेसीडेंट के वेलकम के लिए सड़क किनारे दोनों देशों के झंडे लगाए जाएंगे। निगम ने शुरू की तैयारीओबामा की संभावित विजिट को लेकर नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ताज सिटी को चमकाया जा रहा है। उप नगरायुक्त अनिल कुमार के अनुसार अमेरिकी प्रेसीडेंट के वेलकम के लिए खेरिया मोड़ से एयरपोर्ट तक और जेपी होटल से ताजमहल तक दोनों देश के झंडे लगाए जाएंगे। अमेरिकन और इंडियन फ्लैग सड़क किनारे खड़े करीब 300 बिजली के खंभों पर लगाए जाएंगे।
सड़कों को चमकाया जाएगा साथ ही नगर निगम द्वारा संभावित रूट पर सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाएगी। सड़क किनारे दोनों ओर चूना डाला जाएगा। साथ ही मुख्य चौराहों पर रंगोली बनाई जाएगी। चूने से सड़क पर वेलकम लिखा जाएगा। इसके लिए कर्मचारी को निर्देश दे दिए गए हैं। मौसम डाल सकता है खललमौसम का बिगड़ा मिजाज ओबामा के ताज दर्शन में खलल न डाल दे, इसकी भी निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। बारिश से मार्ग पर जलभराव नहीं हो, इसके लिए नालों की सफाई कराना शुरू कर दिया है।
निगम की खास तैयारी 1. खेरिया से ताजमहल तक सफाई अभियान 2. टूटे डिवाइडर किए जाएंगे दुरुस्त 3. जलभराव रोकने के लिए नालों की सफाई 6. खराब स्ट्रीट लाइटें बदली जाएंगी 7. जगह-जगह नए डस्टबिन लगाए जाएंगे 8. सड़क किनारे वेलकम होर्डिग्स लगाए जाएंगे 9. सड़क किनारे खंभों पर लगेंगे दोनों देश के फ्लैग उप नगरायुक्त अनिल कुमार का कहना है कि अमेरिकी प्रेसीडेंट की संभावित ताज विजिट को लेकर सिटी में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जो भी अव्यवस्थाएं हैं, उन्हें समय पर दुरुस्त कर लिया जाएगा।