शादी के कुछ समय बाद ही बदल गया व्यवहार

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में खंदारी में विवाहिता का ससुरालियों ने जीना दुश्वार कर रखा है। शादी के बाद से पति उसे परेशान करने लगा। आरोप है कि पति जबरन विवाहिता के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर उसका शोषण करता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। पीडि़ता ने थाना हरीपर्वत में शिकायत की है।

14 साल पहले हुई थी शादी

पीडि़ता के मुताबिक उसकी शादी 2003 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति के व्यवहार में परिवर्तन आ गया। पति उसे मोबाइल पर अश्लील फोटो दिखा कर वैसा ही करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला के दो बच्चे हैं। आरोप है कि पति ने अपनी हरकत के बारे में अपने दो रिश्तेदारों को भी बता दिया। वह भी अश्लील मजाक करने लगे। 16 अप्रैल 2017 को पीडि़ता ने अपने परिजनों को बताया तो कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया। पति उसे अपने एक रिश्तेदार के घर पर छोड़ गया। रिश्तेदार ने भी कुकृत्य करने का प्रयास किया।

भाई को किया फोन

एक बार पति व रिश्तेदार उसे एक होटल में ले गए वहां पर वही हरकत का प्रयास किया। पीडि़ता ने किसी से मोबाइल लेकर भाई को फोन कर दिया। इस पर आरोपी उसे ससुराल में छोड़ गए। इसके बाद पति ने रखने से मना कर दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि कानूनी कार्रवाई की तो अश्लील तस्वीरें वायरल कर देगा। पीडि़ता ने थाना हरीपर्वत में शिकायत की है।

Posted By: Inextlive