आगरा में अफसरों के जोखिम न लेने की वजह से अटकी सफाईकर्मी भर्ती
- तैयारियां पूरी, फिर भी इंटरव्यू में देरी
- अन्य जिलों में भर्ती का पहले इंतजार आगरा। नगर निगम के अधिकारियों को सफाई कर्मी भर्ती पर अपनी चयन प्रक्रिया पर भरोसा नहीं है। शायद इसी वजह से पहले अन्य जिलों में भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। उसी फार्मूले से यहां भी भर्ती करने की योजना है। जबकि आवेदन से जुड़ी सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सारे आवेदनों की कंप्यूटर में न सिर्फ फीडिंग कर ली गई है, बल्कि आरक्षण के अनुसार चार्ट बनाकर इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर तक तैयार कर लिया गया है। 65000 से अधिक आवेदन आएनगर निगम में 1778 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती होनी है। इन पदों को हासिल करने के लिए 65 हजार से अधिक आवेदन जमा हुए हैं। इनकी फीडिंग से लेकर कॉल लेटर भेजने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ये काम अक्टूबर महीने में ही किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि चयन प्रक्रिया की प्रणाली तय होते ही कॉल लेटर भेजना शुरू कर दिए जाएंगे।
कोई विवाद नहीं चाहते अफसरवहीं सभी आवेदनों को नगर निगम की वेबसाइट में अपलोड कर दिया जाएगा। इन सारी तैयारियों के बाद भी नगर निगम चयन प्रक्रिया में पिछड़ता जा रहा है। ये लेटलतीफी नगर निगम आयुक्त की ओर से हो रही है। अधिकारी अब दबी जबान में यह कहने लगे हैं कि भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं। इस कारण से पहले अन्य जिलों की भर्ती का इंतजार है। जिस प्रक्रिया से वहां भर्ती होगी। वही प्रक्रिया यहां अपनाकर इंटरव्यू शुरू कर दिया जाएगा।