-बिना पूर्व पंजीकरण के भी लगवा सकेंगे वैक्सीन

-सुबह सात से शाम सात बजे तक लगाई जाएगी वैक्सीन

आगरा : कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की संख्या बढ़ाई जा रही है। सोमवार को 711 बूथों पर वैक्सीन लगाई जाएगी, एक लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बिना पूर्व पंजीकरण के भी अपने पास के केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।

31.20 लाख लोगों को लगनी है वैक्सीन

सीएमओ डॉ। अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 18 साल से अधिक उम्र के 31.20 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। अभी 18 लाख डोज लगी हैं। इनमें भी 3.4 लाख लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई हैं। विशेष शिविर के तहत शहर और देहात के 711 बूथों पर सुबह सात से शाम सात बजे तक वैक्सीन लगाई जाएगी। एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। बिना पूर्व पंजीकरण के भी वैक्सीन लगवा सकते हैं। अपना आधार कार्ड लेकर केंद्र पर पहुंच सकते हैं। जिन लोगों ने पंजीकरण करा लिया है, उन्हें इंतजार नहीं करना पडे़गा।

अभी तक लगी वैक्सीन

वैक्सीन की डोज लगीं -1846337

वैक्सीन की पहली डोज लगीं -1505061

वैक्सीन की दूसरी डोज लगीं -341276

Posted By: Inextlive