आगरा में लो-फ्लड लेवल से 2 फीट दूर यमुना
आगरा। यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे लो -फ्लड लेवल की ओर बढ़ रहा है। गुरुवार को यमुना का वाटर लेवल 488 फीट बना हुआ था। उम्मीद जताई जा रही है कि यमुना के वाटर लेवल में इजाफा हो सकता है। पिछले कुछ दिनों से गोकुल और ताजेवाला से वाटर रिलीजिंग का ग्राफ बढ़ा है। इसके चलते यमुना के वाटर लेवल में इजाफा हुआ है।
लो फ्लड लेवल 490-495 मीडियम फ्लड लेवल 499 फीट हाई फ्लड लेवल 510 फीट मौजूदा लेवल 488 तब लो फ्लड लेवल पर पहुंची थी यमुना जानकारों की मानें तो अभी आने वाले दिनों में यमुना के वाटर लेवल में इजाफा हो सकता है। बता दें, गत वर्ष 21 अगस्त को यमुना लो-फ्लड लेवल पर पहुंच गई थी। ताजेवाला बैराज से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा की वाटर रिलीजिंग की गई थी। यमुना में वाटर रिलीजिंग पर एक नजरबैराज का नाम वाटर रिलीजिंग (क्यूसेक में)
ताजेवाला बैराज 11249 ओखला बैराज 21332 गोकुल बैराज 15908हिन्डन बैराज 1965