डेंगू ने बढ़ाया कीवी का दाम
300
पार हो चुकी है सिटी में डेंगू पेशेंट्स की संख्या 10 रुपए से 12 रुपए है एक कीवी फल की खरीद की कीमत 15 रुपए में तक में बिकता है आम दिनों में एक कीवी फल 35 रुपए तक में बेच रहे हैं सिटी में फलवाले आजकल दोगुने से ज्यादा दाम पर बेचा जा रहा है पहाड़ी फल प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए लोग खरीदने पर हो रहे मजबूरPRAYAGRAJ: शहर में डेंगू फैलने के साथ इसके कई साइड इफेक्ट्स भी सामने आ रहे हैं। एक तरफ पैथालॉजी वाले डेंगू की जांच के नाम पर मनमाना दाम वसूल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ तमाम होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं से लेकर डेंगू में फायदेमंद फलों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। इसका ताजा उदाहरण है पहाड़ी फल कीवी। इन दिनों कीवी फल का भाव काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है। असल में डेंगू बीमारी में डॉक्टर्स कीवी फल खाने की सलाह दे रहे हैं। इस वजह से शहर में इसकी खपत काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसी का फायदा उठाकर फलवाले इसे दोगुने से ज्यादा दाम पर बेच रहे हैं।
12 रुपए में खरीद, 35 में बेच रहेसरकारी आंकड़ों में सिटी में डेंगू के मरीजों की संख्या 300 के पार हो चुकी है। वहीं हजारों की संख्या में लोग प्राइवेट हॉस्पिटल्स में डेंगू का इलाज करा रहे हैं। प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने के लिए कोई पपीते की पत्ती का रस पीने की सलाह दे रहा है तो कोई कीवी फल खाने को कह रहा है। इसमें भी सबसे ज्यादा डिमांड कीवी फल की है। यही कारण है कि कीवी के दाम 15 रुपए प्रति फल से बढ़कर 35 रुपए प्रति फल तक जा पहुंचे हैं।
बॉक्स विदेशों से होता है आयात कीवी की पैदावार इंडिया में केवल हिमाचल के कुछ हिस्सों में होती है। वर्तमान में इंडोनेशिया, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से कीवी आयात हो रहा है। -डिमांड बढ़ने के बाद कीवी फल के दाम आसमान छू रहे हैं। -कीवी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। -खून में प्लेटलेट्स जैसे तत्वों की संख्या अपने आप बढ़ने लगती है। बॉक्स-2 कीवी ही क्यों खाएं, ऐसे भी बढ़ा सकते हैं प्लेटलेट्स प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए जरूरी नहीं कि कीवी जैसे महंगे फल ही खाए जाएं। इसके लिए बहुत से देसी उपाय हैं। -पपीता और पपीते का पत्ता प्लेटलेट्स बढ़ाने के सबसे प्रचलित देसी फॉर्मूलों में शामिल है।-कद्दू में विटामिन ए भरपूर होती है। यह कोशिकाओं में पैदा होने वाली प्रोटीन को कंट्रोल करता है, जो प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।
-पालक विटामिन के का बेहतर सोर्स है। इसका यूज कम प्लेटलेट्स की प्रॉब्लम होने पर किया जाता है। -1990 में हेमटोलॉजी के जापानी जर्नल में पब्लिश एक स्टडी में कहा गया है कि विटामिन सी प्लेट्सलेट्स काउंट इंप्रूव करता है। खाली पेट आंवले का रेगुलर सेवन आपको प्लेटलेट्स की काउंटिंग इंप्रूव करने में बढि़या रोल प्ले कर सकता है। -चुकंदर, तिल का तेल और खूब पानी पीना भी आपके प्लेटलेट्स काउंट में इजाफा कर सकता है। कीवी फल में ऐसे गुण हैं जिनकी वजह से शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ जाती है। डेंगू के इलाज में इसको खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि यह बहुत अनिवार्य नहीं है। कई अन्य तरीके भी हैं, जिनका पालन करके प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। -डॉ। डीके मिश्रा, फिजीशियन