120 परिषदीय स्कूलों की ड्यूटी लगाई गई है कंट्रोल रूम में

02 शिफ्ट में हो रहा है कंट्रोल रूम में काम

08 बजे सुबह से लगाई गई है यहां पर टीचर्स की ड्यूटी

-होम आइसोलेशन वाले पेशेंट्स की हेल्थ अपडेट के लिए बना है कंट्रोल रूम

-डिस्ट्रिक्ट के 120 परिषदीय स्कूलों के टीचर्स की लगी है ड्यूटी

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: कोविड 19 की रोकथाम के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तो अलर्ट है ही। इसके साथ ही साथ अलग-अलग डिपार्टमेंट्स से भी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। इस कड़ी में परिषदीय स्कूलों के टीचर्स को भी कोरोना के खिलाफ मुहिम में शामिल किया गया है। हाल ही में इन्हें डोर टु डोर सर्वे में की जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद अब उन्हें कोरोना पेशेंट्स का हाल-चाल पूछने की जिम्मेदारी दी गई है। टीचर्स की तैनाती प्रशासन द्वारा बनाए गए कंट्रोल रूम में होगी। यहां उन्हें फोन पर उन पेशेंट्स के बारे में जानकारी जुटानी होगी जो होम आइसोलेशन में कोरोना का इलाज करवा रहे हैं। इसके लिए डिस्ट्रिक्ट से करीब 120 टीचर्स को इस कार्य में लगाया गया है।

होम आइसोलेशन वाले पेशेंट्स का लिया जाना है रेकॉर्ड

कोविड 19 कंट्रोल रूम में दो शिफ्ट में वर्क हो रहा है। इसके जरिए कोरोना पेशेंट्स की हालत पर नियमित रूप से नजर रखी जा रही है। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने इस बारे में बताया कि होम आइसोलेशन वाले कोविड पेशेंट्स के स्वास्थ्य पर नजर रखना और लगातार उनकी अपडेट लेना बहुत जरूरी है। इसके लिए खासतौर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूप में तैनात कर्मचारियों को होम आइसोलेशन में रहने वाले कोविड 19 पेशेंट्स को फोन करके अपडेट लेनी है।

यह पूछना है

-कंट्रोल रूम में तैनात टीचर्स को ऐसे कोविड 19 पेशेंट्स को फोन करना है जो होम आइसोलेशन में हैं।

-इस दौरान उन्हें पेशेंट्स से रेगुलर अपडेट लेनी है।

-इसमें पेशेंट्स से उनकी तबियत, पल्स, ऑक्सीमीटर मशीन की उपलब्धता के बारे में पूछना है।

-साथ ही उन्हें गिलोय का सेवन करने, विटामिन सी की दवा लेने संबंधी जरूरी निर्देश भी देने हैं।

-इनसे जुटाई गई सभी जानकारियों के आधार पर डेटाबेस तैयार किया जाएगा।

कंट्रोल रूम में टीचर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिससे वह कोविड 19 के होम आइसोलेशन वाले पेशेंट्स की हेल्थ की फोन पर अपडेट लेंगे। इससे तैयार डेटाबेस इस बीमारी को कंट्रोल करने में हेल्पफुल होगा।

-भानुचंद्र गोस्वामी

डीएम, प्रयागराज

Posted By: Inextlive