भाजपा के पिछड़ा सम्मेलन में जुटे कार्यकर्ता, जुलूस निकालकर किया शक्ति प्रदर्शन

ALLAHABAD: प्रदेश सरकार में गुंडाराज कायम है। भ्रष्टाचारी और भूमाफिया मुख्यमंत्री की गोद में खेल रहे हैं। केपी कम्युनिटी सेंटर में रविवार को भाजपा के शहर उत्तरी व दक्षिणी विधानसभा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि आंवला भाजपा सांसद धर्मेद्र कश्यप ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि जाति और भाषा से ऊपर उठकर 'सबका साथ सबका विकास' मूलमंत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का विकास कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।

पिछड़ों को अधिकार दिलाएगी भाजपा

मुस्लिम वोट की लालच में सपा सरकार हिंदुओं का अपमान कर रही है। उनके राज में पिछड़ों का भला नही हुआ है। उन्हें अधिकार व सम्मान केवल भाजपा में मिल सकता है। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री डॉ। प्रेमलता कटियार ने पिछड़ी जाति के लोगों को मेहनती व ईमानदार बताते हुए समाज में उचित सम्मान दिलाने की वकालत की। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सबसे पीछे खड़े व्यक्ति को अधिकार व सम्मान दिलाना चाहते हैं। इस सम्मेलन का मूल उददेश्य भी यही है। सांसद श्यामा चरण गुप्त ने प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की होने का दावा किया। प्रधानमंत्री की नीतियों से नोट व वोट दोनों में बदलाव हुआ है। पूर्व मंत्री डॉ। नरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस जैसी पार्टियां पिछड़ी जाति के लोगों को ठगती रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता फूलचंद्र यादव व संयोजन मनोज कुशवाहा ने किया। संचालन राममूर्ति विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्त, डॉ। एलएस ओझा, अनीता सचान, रणजीत सिंह, शशि वाष्र्णेय, राधाकांत ओझा, हर्षवर्धन वाजपेई, गोपालबाबू, गणेश केसरवानी आदि ने संबोधन किया।

बाइक जुलूस में निकले कार्यकर्ता

सम्मेलन में पहुंचने वाले भाजपा नेताओं ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी दावेदारी भी पेश की। इस दौरान जगह-जगह से बड़ी संख्या में बाइक जुलूस निकाले गए। शहर उत्तरी में डॉ। एलएस ओझा की अगुवाई में सैकड़ों बाइक सवार जुलूस की शक्ल में भाजपा के सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान नेताओं ने समर्थकों ने जोरदार नारेबाजी अपने नेता की ओर ध्यान आकर्षित किया।

Posted By: Inextlive