आईके चतुर्वेदी और एसी तिवारी को बढ़त
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव
दो हजार मतों के बाद रोकी गयी गणना, रविवार को सुबह नौ बजे से आगे बढ़ेगी मतों की गिनती अध्यक्ष के प्रत्याशी हैं आइके चतुर्वेदी और महासचिव पर है एसी तिवारी इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की किसी भी पद की मतगणना शनिवार को पूरी नहीं हो सकी। इसे रोके जाने के समय तक दो हजार वोटों की काउंटिंग ही पूरी हो सकी थी। इसमें अध्यक्ष पद पद आईके चतुर्वेदी और सचिव पद पर एसी तिवारी ने बढ़त बना ली थी। रविवार की सुबह नौ बजे बचे मतों की गणना के साथ तीन अन्य पदों के लिए मतगणना शुरू होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार की देर शाम तक इन सात पदों के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं। सुबह नौ बजे से शुरू हुई काउंटिंगकभी मतों की छंटाई और कभी तरीके पर असहमति के चलते दो दिनों से टल रही मतगणना शनिवार को सुबह नौ बजे हाईकोर्ट के लाइब्रेरी हाल में आखिर शुरू हो गई। 100-100 मतों के बंडल बनाकर गणना वेब कैमरे की निगरानी में हुई। मतगणना कंप्यूटर से न होकर अब मैनुअल आधार पर हो रही है। पूरे दिन हजारों वकीलों की टकटकी एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रहे चक्रवार गणना के परिणाम और लाउड स्पीकर से दी जा रही जानकारी पर केंद्रित रही। दिन भर चढ़ते उतरते रुझानों से प्रत्याशियों में कहीं खुशी कहीं गम का माहौल रहा। लाइब्रेरी हाल में पहले दिन अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव प्रशासन के पद की गणना हुई। रात आठ बजे दो हजार मतों की गणना हो जाने के बाद मतों की गिनती रोक दी गई। आगे की गिनती रविवार सुबह नौ बजे से होगी। मतगणना रुकने तक अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता आइके चतुर्वेदी, निवर्तमान अध्यक्ष अनिल तिवारी से आगे रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आर एन ओझा, महासचिव पद पर एसी तिवारी और संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर मनु शर्मा बढ़त बनाए रहे। इन चारों पदों पर कुल 6639 मतों की गणना होनी है। रविवार को स्टडी रूम में तीन संयुक्त सचिव के पदों की गणना भी की जाएगी।
फैक्ट फाइल कुल मत 6639 शनिवार को गिने गए 2000 कुल पदों की संख्या 28 कुल प्रत्याशियों की संख्या 169 पहले दिन हुई गिनती (पद संख्या) 04 अब तक किसे कितने मत मिले अध्यक्ष अमरेन्द्र पांडेय 35 अनिल तिवारी 428 आईके चतुर्वेदी 809 आर वर्मा 114 यूएन शर्मा 255 वीपी श्रीवास्तव 347 वरिष्ठ उपाध्यक्ष एके मिश्रा 267 जमील 450 पियूष 314आरएन ओझा 524
एसएस यादव 192 एसपीके त्रिपाठी 197 सचिव अमित कुमार 151 जेबी सिंह 389 एसी तिवारी 468 प्रभा 334 राजीव शुक्ला 45 राजेश सिंह 139 सुमत यादव 199 विक्रम पांडेय 252 संयुक्त सचिव प्रशासन धर्मेन्द्र यादव 129 गौतम मिश्रा 107 मनू शर्मा 376 प्रशांत सिंह 368 प्रियदर्शिनी 222 राजीव द्विवेदी 193 राकेश सिंह 36 रामललित 63 संजय सिंह 143 सौरभ श्रीवास्तव 238 उलझन सिंह 52 विनोद तिवारी 39