शहरियों की नींद के दुश्मन बने मच्छर
प्रयागराज (ब्यूरो)। नाली और नालों की सही से सफाई नहीं होने का खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सिर्फ शाम और रात के वक्त ही नहीं मच्छर दिन में भी लोगों का जीना दुश्वार कर दिए हैं। शहर का शायद ही कोई ऐसा इलाका हो जहां परम मच्छरों की भरमार नहीं हो। नगर निगम की उपेक्षा के चलते लोग और भी परेशान हैं। हालात को देखते हुए नगर निगम के द्वारा फागिंग तक नहीं कराई जा रही है। ऐसी स्थिति में लोग शहर के अंदर बीमारियों के फैलने की आशंका से ग्रसित हैं।
फागिंग नहीं करा रहा विभाग
विस्तारित एरिया को लेकर शहर के अंदर कुल सौ वार्ड हैं। इनमें यदि बीस नए वार्डों को छोड़ दिया जाय तो पुराने 80 वार्डों में मच्छरों की वजह से लोग काफी परेशान हैं। पिछले एक महीने से बढ़े मच्छरों के आतंक को लेकर लोग नगर निगम पर तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में नाली और नालों की सफाई के नाम पर नगर निगम के द्वारा सिर्फ कोरम पूरा किया गया है। नालों की ठीक से सफाई नहीं होने के कारण उसमें भरी गंदगी के चलते मच्छरों की संख्या बढ़ गई है। सुबह और शाम के वक्त यह मच्छर लोगों का सुकून से बैठना दुश्वार कर दिए हैं। बगैर मास्कीटो क्वाइल या मच्छरदानी के लोग सुकून से सो तक नहीं पा रहे हैं। हालात को देखते व जानते हुए भी नगर निगम प्रशासन वार्डों में फागिंग का कार्य नहीं करा रहा है। जिसकी वजह से समस्या बन चुके मच्छर दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। कहना है कि यदि यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं जब पूरे शहर में बीमारी फैल जाएगी। सबसे ज्यादा लोग सलोरी, रसूलाबाद, तेलियरगंज, कोविंदपुर, अल्लापुर, मम्मफोर्डगंज, दारागंज, राजापुर, उचवागढ़ी, बेली, म्योराबाद, चौक, करेली, कीडगंज सुलेमसराय एरिया में परेशान हैं। बावजूद इसके यहां नगर निगम के जिम्मेदार फागिंग कराना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं।
पंकज मिश्रा, रसूलाबाद
चौक इलाके के लोग मच्छरों की वजह से परेशान हैं। कुछ महीने पहले नगर निगम के द्वारा फागिंग कराई जा रही थी। इधर एक दो महीने से यह काम पूरी तरह से ठप हो गया है। जिसकी वजह से मच्छरों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रहा है। व्यापारियों का प्रतिष्ठानों में बैठना मच्छरों के कारण मुश्किल हो गया है।
उज्ज्वल टंडन, चौक
उमाकांत सरोज, सलोरी