हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अधिवक्ता राधाकांत ओझा अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार सिंह को 999 वोट से हराया है. वह दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं. इसी क्रम में मनोज कुमार मिश्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सत्यधीर सिंह जादौन महासचिव पद पर निर्वाचित हुए हैं.


प्रयागराज (ब्‍यूरो)। तीनों पदो का परिणाम आने के बाद समर्थकों का खुशी का ठिकाना नही रहा। उन्होंने अपने प्रिय प्रत्याशी की जीत पर जमकर जश्न मनाया। इसके पहले संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर संजय सिंह सोमवंशी व संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर यादवेश यादव विजयी हो चुके हैं।

किसकों कितने वोट मिलेअध्यक्ष पदराधाकांत ओझा- 3275अशोक सिंह- 2276आईके चतुर्वेदी- 1085वरिष्ठ उपाध्यक्षमनोज कुमार मिश्र- 2016अमित कुमार- 1882राजेश्वर सिंह- 1613महासचिवसत्यधीर सिंह जादौन- 1951विक्रांत पांडेय- 1606अखिलेश शर्मा- 1478एक नजर में चुनावकुल पद- 28कुल प्रत्याशी- 199मतदान हुआ- 7549बुधवार को भी होगी मतगणना
ए्रल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शशिप्रकाश सिंह ने बताया कि 28 में से पांच पदों का रिजल्ट आ चुका है। मंगलवार शाम तक उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए 400 और संयुक्त सचिव प्रेस, संयुक्त सचिव महिला व कोषाध्यक्ष पद के लिए दो हजार वोटों की गिनती हो गई है। अलग अलग पदों पर विभिन्न प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। जिनमें संयुक्त सचिव प्रेस के लिए आशुतोष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त सचिव महिला पद पर ऊष्मा मिश्रा व कोषाध्यक्ष के लिए अरुण कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के पांच पदों पर नीरज त्रिपाठी, सत्यम पांडेय, सुरेंद्रनाथ मिश्र, धर्मेंद्र सिंह व श्यामाचरण त्रिपाठी बढ़त बनाए हैं। बुधवार के भी मतगणना जारी रहेगी। इसमें एल्डर्स कमेटी के एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, ओपी सिंह, अनिल तिवारी, वशिष्ठ तिवारी, सौरभ शुकला, शैलेंद्र सिंह राठौर सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।

Posted By: Inextlive