कर्नलगंज एरिया के ओम गायत्री नगर सैदपुर मोहल्ले में रहता था रविवार की रात को चला था पता

प्रयागराज (ब्‍यूरो)। शहर के सदियाबाद ओमगायत्री नगर में 21 वर्षीय छात्र सूरज यादव ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। रविवार देर शाम हुई घटना की जानकारी लोगों को रात करीब आठ बजे हुई। लॉज में रहने वाले दूसरे छात्रों व लोगों ने सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस बॉडी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सुसाइड की वजह देर शाम तक स्पष्ट नहीं हो सकी। परिजनों के पहुंचने पर सोमवार को बॉडी का पोस्टमार्टम हुआ। परिवार के सदस्य भी घटना के बारे में ज्यादा कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थे।

गाजीपुर जिले का था निवासी
घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र की है। गाजीपुर जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी अवधेश यादव का बेटा सूरज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह कर्नलगंज एरिया के ओम गायत्री नगर सैदपुर स्थित लॉज में किराए पर रहकर तैयारी किया करता था। बताते हैं कि रविवार की शाम लॉज के कुछ छात्र सब्जी लेने गए हुए थे। बाकी सभी अपने-अपने कमरे के अंदर थे। रात करीब आठ बजे तक सूरज बाहर नहीं निकला। इस पर दूसरे छात्र खिड़की से देखे तो उसकी बॉडी फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जानकारी लॉज मालिक और आसपास के लोगों को दी गई। मौके पर पहुंचे लोगों के द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस के द्वारा खबर उसके घर वालों को दी गई। सोमवार को परिजनों के पहुंचने पर उसकी बॉडी का पोस्टमार्टम हुआ। परिजनों ने बताया कि वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा और अविवाहित था। उसके पिता मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। उसकी मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

गुस्से में युवक ने दे दिया जान
सुसाइड की एक घटना देर रात शंकरगढ़ इलाके में भी हुई। क्षेत्र के चौखठा गांव निवासी लखन लाल का 21 वर्षीय बेटा दिनेश कुमार कबाड़ बिनने का काम किया करता था। बताते हैं कि रविवार की देर रात वह घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। अविवाहित बेटे के की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इस हाईटेक युग मे उसके पास कोई मोबाइल नहीं था। यह बात लोगों को थोड़ी खटक रही है।

घटना की जानकारी रविवार रात करीब आठ बजे हुई थी। सोमवार को परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम बाद बॉडी उन्हें सौंप दी गई। सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
राम मोहन राय थाना प्रभारी कर्नलगंज

Posted By: Inextlive