पूरे नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने पूजा पाठ और कन्या भोज के बाद किया पारण


प्रयागराज (ब्‍यूरो)। नवरात्रि की नवमी पर बुधवार को घर से घाट तक देवी मां की सनातन धर्मावलंबियों के द्वारा पूजा अर्चन किया गया। कलश स्थापित कर पूरे नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने हवन पूजन व पाठ किया। मां के दर्शन और हवन के लिए मंदिरों में जबरदस्त भीड़ रही। ज्यादातर मां के भक्त घरों पर ही पुरोहितों को बुला कर मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ किया। मां को विदा करने के बाद भक्तजनों ने गंगा और यमुना घाटों पर कलश विसर्जन भी का विसर्जन किया।

मंदिरों में रही जबरदस्त भीड़
अलोपशंकरी देवी मंदिर और कल्याणी देवी मंदिर भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दर्शन और पूजन के बाद यहां बने सामूहिक रूप से हवन करके लोग घर लौटे। घरों में भी विधि विधान से भक्तों के जरिए मां की आराधना की गई। पूरे नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों के द्वारा कन्या भोजन का आयोजन किया गया। घर बुलाई गईं कन्याओं का भक्तों ने पूरे मनोयोग से पांव पखारा। इसके बाद चंदन लगाकर व चुनरी ओढ़ा कर पूजा किए। अपने हाथों से देवी स्वरूपा कन्याओं को भोजन कराने के बाद भक्तों ने व्रत का पारण किया।

Posted By: Inextlive