Allahabad: इलाहाबाद में चल रही मतगणना के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। यहां पिछले विधान सभा चुनाव में किंगमेकर रही सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। पिछली बार शून्य पर रही भाजपा को उसका स्थान मिल गया है जिसकी तीन सीटें शहर पश्चिमी बाराऔर कोरांव तो लगभग कंफर्म हो गई हैं। इन सीटों पर बीजेपी की बढ़त इतना अंतर बना चुकी है जिनके बदलने की अब कोई संभावना नहीं है।

- इलाहाबाद ने दिया धोबीपछाड़

- पिछले विधान सभा में शून्य पर रहने वाली भाजपा के खाते में नौ सीटें आती दिख रहीं

- बसपा तीन से घटकर दो पर पहुंच सकती है, कांग्रेस एकमात्र सीट से भी हाथ धोती नजर आई

- बीजेपी की सहयोगी अपना दल का एक सीट पर खुल सकता है खाता

 

सपा का इस बार इलाहाबाद में सूपड़ा साफ

पिछले विधान सभा चुनाव में इलाहाबाद की आठ सीटों पर सपा का कब्जा था। तीन पर बसपा और एक कांग्रेस के पाले में थी। 2012 के चुनाव में भाजपा को यहां एक भी सीट नहीं मिली थी। इस बार स्थिति ठीक इसके उलट है। भाजपा अब तक कुल नौ सीटों पर आगे चल रही है, जिसमें तीन पर निर्णायक बढ़त की स्थिति है। एक सीट पर बीजेपी की सहयोगी अपना दल की बढ़त है। दो सीटों पर बसपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सपा का इस बार इलाहाबाद में सूपड़ा साफ हो गया है। उसे इस बार यहां एक भी सीट मिलती नजर नहीं आ रही है।

 

तो क्या सिद्धार्थनाथ बनेंगे सीएम

इलाहाबाद पश्चिमी से बीजेपी उम्मीदवार को यहां बीजेपी समर्थकों ने दबी जुबान सीएम उम्मीदवार के रूप में प्रोजेक्ट किया था। सिद्धार्थनाथ वर्तमान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं और उनकी छवि भी स्वच्छ नेता की है। इस समय वे संगठन में काफी बड़े पद पर हैं शायद यही कारण रहा कि उन्होंने पहले ही राउंड से जो बढ़त बनाई तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। नौंवा राउंड खत्म होने तक वे इतनी बढ़त (तीस हजार वोट) बना चुके थे कि अब उनकी हार की कल्पना भी नहीं की जा सकती। अब तो बस विपक्षी की हार के अंतर पर ही चर्चा हो सकती है।

 

खबर लिखे जाने तक इलाहाबाद की सीटों के नतीजे

- कोरांव सीट भाजपा के राजमणि कौल  जीते  

- हंडिया से बसपा के हाकिम लाल बिंद जीते  

- बारां से भाजपा के अजय कुमार जीते  

- फूलपुर से भाजपा के प्रवीण पटेल जीते

- शहर पश्चिमी से भाजपा के सिद्धार्थ नाथ सिंह जीते

- करछना से सपा के उज्ज्वल रमन सिंह जीते
- मेजा से नीलम करवरिया 20 हजार से ज्यादा वोटों से जीतीं

- इलाहाबाद साउथ से नंद गोपाल गुप्ता नंदी जीते

National News inextlive from India News Desk


Posted By: Inextlive