विधानसभावार महिलाओं के वोट प्रतिशत पर चुनाव आयोग ने जताई चिंता

एक जुलाई से शुरू होगा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान

फूलपुर का है सबसे कम जेंडर रेशियो, कोरांव है सबसे आगे

ALLAHABAD: हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी करने वाली महिलाएं अपना प्रतिनिधि चुनने में काफी पीछे हैं। मामला विधानसभा वोटर लिस्ट का है। जिसमें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का जेंडर रेशियो काफी नीचे है। जिसे देखकर खुद चुनाव आयोग ने चिंता जताई है। आयोग का कहना है कि अभियान चलाकर महिलाओं को पुरुषों के बराबर भागीदारी दी जाए। बता दें कि एक जुलाई से मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान चलाया जाने वाला है। जिसके तहत पुन: नए मतदाताओं को जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है।

फूलपुर में जागरुक नही हैं महिलाएं

जिले की विधानसभावार वोटर लिस्ट में सबसे खराब जेंडर रेशियों फूलपुर का है। यहां एक हजार पुरुष वोटर के मुकाबले महज 795 महिलाओं का नाम सूची में दर्ज है। काफी कोशिशों के बाद बावजूद पिछले अभियान में दोनों के बीच की इस खाई को पाटा नही जा सका था। दूसरे नंबर पर इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा है। यहां महिलाओं का जेंडर रेशियो महज 799 है। तीसरे नंबर पर करछना विधानसभा है। यहां का जेंडर रेशियों भी 804 है। इन तीनों विधानसभाओं को देखकर लगता है कि महिलाएं वोटिंग को लेकर अधिक जागरुक नही हैं।

कोरांव है नंबर वन

दूसरी ओर जेंडर रेशियों में नंबर वन कोरांव को कहा जाएगा। यहां का वोटिंग जेंडर प्रतिशत 843 है। दूसरे नंबर पर सोरांव है और यहां का जेंडर रेशियो 839 दर्ज किया गया है। तीसरी पोजिशन पर बारा को गिना जाएगा। यहां पर भी एक हजार पुरुष मतदाताओं के मुकाबले 829 महिला वोटर हैं। कुल मिलाकर पूरे जिले का वोटर जेंडर रेशियो 818 है जोकि कही से भी बेहतर नही कहा जा सकता है। यही कारण है कि हर बार विधानसभा चुनाव में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले काफी कम रहता है। ऐसे में आधी आबादी की पुरुषों के साथ बराबरी करने का दावा खोखला नजर आने लगता है।

विधानसभा वुमेन जेंडर रेशियो

फाफामऊ 827

सोरांव 839

फूलपुर 795

प्रतापपुर 828

युवाओं के साथ महिलाओं को अधिक से अधिक वोटर लिस्ट में शामिल किया जा सके, इसके लिए आयोग ने ऑनलाइन आवेदन का भी ऑप्शन दिया है। जिसके तहत आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर एनवीएसपी पोर्टल में भी आवेदन किए जा सकते हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केके बाजपेई ने बताया कि वेबसाइट से फार्म छह डाउनलोड कर उसे ऑनलाइन भरा जा सकता है। इसे ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए फॉलो भी किया जा सकता है।

हंडिया 816

मेजा 812

करछना 804

इलाहाबाद पश्चिम 812

इलाहाबाद उत्तरी 799

इलाहाबाद दक्षिणी 822

बारा 829

कोरांव 843

घर बैठे भी बन सकेगा वोटर आई कार्ड

Posted By: Inextlive