पिंक बूथ का महिलाएं करेंगी प्रबंधन दिव्यांग और युवा भी चलाएंगे बूथजिले में बनाए जाएंगे 65 माडल बूथ शुरू हो गया है चिंहांकन माडल बूथ में होंगी तमाम सुविधाएं पब्लिक को मिलेगा फायदा


प्रयागराज ब्यूरो । इस बार लोकसभा चुनाव में प्रयागराज में वूमेन बूथ तो बनाए ही जाएंगे, इसके साथ कुछ पोलिंग बूथ ऐसे भी होंगे जिनका संचालन दिव्यांग और युवा करेंगे। इनके प्रबंधन में इन बूथों में मतदान कराया जाएगा। पहली बार चुनाव आयोग ने दिव्यांग और युवा बूथ बनाए जाने की पहल की है। इसके अलावा माडल बूथ भी बनाए जा रहे हैं। इन बूथों पर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और मतदाताओं का स्वागत किया जाएगा। उनके लिए अलग अलग सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे। पिंक नही अब वूमेन बूथ बोलिए


पिछले चुनाव तक इन्हे पिंक बूथ बोला जाता था लेकिन अब इसका नाम वूमेन बूथ कर दिया गया है। यह पूरी तरह वूमेन मैनेज्ड होंगे। इन बूथों में केवल महिला कर्मचारी ही रखी जाएंगी, साथ ही सुरक्षा में तैनात कर्मचारी भी महिलाएं ही होंगी। इन महिला बूथों की भव्य सजावट की जाएगी और आने वाले मतदाताओं का स्वागत भी किया जाएगा। इन बूथों पर भी सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। जिले में इनकी संख्या 22 रखी गई है। वेल मैनेज्ड होंगे माडल बूथ

प्रयागराज में इस बार 65 माडल बूथ बनाए जा रहे हैं। जिले की दोनों लोकसभा में 25 मई को मतदान होना है। इस दिन इन सभी माडल बूथों को फूल और गुब्बारों से सजाया जाएगा। अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए प्रेरित हों, इसके लिए माडल बूथों का माहौल खुशनुमा बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। इन पोलिंग बूथों पर वीलचेयर, पीने के लिए पानी, बैठने की सुविधा, बच्चों के लिए खेलने का सामान आदि की व्यवस्था रहेगी। पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग, दिव्यांग, दृष्टिहीन मतदाताओं के लिए कुर्सी होगी। मतदाताओं के लिए हेल्प डेस्क भी होगी। मतदान करने के लिए प्रेरित करने वाली रंगोली भी बनाई जाएंगी।दिव्यांग और युवा बूथ भी रहेंगे मौजूदइस बार चुनाव में निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग और युवा बूथ को भी हरी झंडी दे दी है। जिले में युवा बूथ दो और दिव्यांग बूथों की संख्या एक दर्जन होगी। युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जिन पोलिंग बूथों पर 18 से 29 साल के सर्वाधिक युवा मतदाता होंगे वहां ये बूथ बनाए जाने हैं। युवा और दिव्यांग दोनों बूथ पूरी तरह से इनसे ही मैनेज्ड होंगे। निर्वाचन कार्यालय ऐसे बूथों को चिंहित करने में लगा है जहां माडल, महिला सहित युवा और दिव्यांग बूथ बनाए जा सकें। दोनों युवा बूथ शहर उत्तरी और सर्वाधिक दस माडल बूथ शहर दक्षिणी विधानसभा में बनाए जा रहे हैं।किस विधानसभा में कितने बूथ

विधानसभा महिला दिव्यांग युवा माडल फाफामऊ 1 1 0 7सोरांव 2 1 0 7फूलपुर 2 1 0 3प्रतापपुर 1 1 0 8हंडिया 1 1 0 6मेजा 3 1 0 3
करछना 2 1 0 5इलाहाबाद पश्चिम 2 1 0 2इलाहाबाद उत्तर 2 1 2 2इलाहाबाद दक्षिण 1 1 0 10बारा 2 1 0 5कोरांव 3 1 0 7कुल 22 12 2 65

सभी ऐसे बूथों का चिह्नित किया जा रहा है जहां पर यह बूथ बनाए जाने हैं। महिला बूथों में महिला कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी रहेंगी। इसी तरह माडल बूथों को सजाया और संवारा जाएगा। युवा और दिव्यांग बूथ उन्हीं से मैनेज्ड होंगे।
- फूलचंद, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज

Posted By: Inextlive