-यूपी और तमिलनाडु डायरेक्ट्रेट को जोड़कर चल रहा एनसीसी का ऑनलाइन कैंप

-एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर 21-26 सितम्बर तक एनसीसी कैडेट्स के लिए चल रहा कैंप

बरेली: यूपी और तमिलनाडु डायरेक्ट्रेट को मिलाकर चल रहे ऑनलाइन कैंप में एनसीसी कैडेट्स को कई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हो रही हैं। इतना ही नहीं दूसरे प्रदेश की भाषा, इतिहास, रहन-सहन, खान-पान और अन्य जानकारियों से भी रूबरू हो रहे हैं। ऑनलाइन चल रहे कैंप में यूपी के कैडेट्स के साथ तमिलनाडु, पांडुचेरी एवं अंडमान निकोबार के कैडेट्स भी प्रतिभाग कर रहे हैं। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित होने वाले कैंप में कर्नल अमरजीत वासदेव ने कैडेट्स को नेशनल इंट्रीगेशन के बारे में बताया। इसके साथ कैंप में लेफ्टिनेंट बीनम सक्सेना, कैप्टन जितेन्द्र कौर साह और जीसीआई मोनिका मौजूद रहीं।

तमिल भाषा सीखकर किया वेलकम

यूपी डायरेक्ट्रेट की तरफ से कैंप में कैडेट्स को यूपी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे रही ले। बीनम सक्सेना ने बताया कि उन्होंने तमिल के कैडेट्स के साथ तमिल भाषा में वेलकम करना सीखा है, जिससे उन्होंने भी वेडनसडे को तमिल में ही वेलकम किया। इसी तरह तमिल के कैडेट्स को भी हिन्दी भाषा बहुत ही अच्छी लगी। उनका भी हिन्दी भाषा के प्रति प्रेम दिखा है। तो वहीं यूपी डायरेक्ट्रेट के कैडेट्स में भी तमिल को सीखने का प्रेम दिख रहा है। दोनों की डायरेक्ट्रेट के कैडेट्स एक दूसरे की भाषा और कल्चर को सीख रहे हैं। इससे जाहिर है कहीं न कहीं कैडेट्स को लाभ मिलेगा।

घर पर भी यूनीफार्म कंपलसरी

ऑनलाइन कैंप में भले ही कैडेट्स घर से कैंप में प्रतिभाग कर रहे हो लेकिन उनके लिए वर्दी पहनना अनिवार्य है, जिससे कैडेट्स कैंप में समय से प्रतिभाग करने के साथ वर्दी में भी रहते हैं। डेढ़ घंटा यूपी डायरेक्ट्रेट तो डेढ़ घंटा तमिलनाडु डायरेक्ट की अहम जानकारी एएनओ के माध्यम से दी जाती है, जिसे कैडेट्स ध्यान से सीख रहे हैं।

जानकारी बढ़ाने को जुडे़ कई अदर

एनसीसी के लिए जहां ऑनलाइन कैंप में लिमिटेड कैडेट्स प्रतिभाग कर हैं तो वहीं कुछ अन्य कैडेट्स भी अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए कैंप में प्रतिभाग कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में अफसरों का कहना है कि जो कैडेट्स बगैर अनुमति के प्रतिभाग कर रहे हैं वह इंफार्मेशन तो हासिल कर सकते हैं लेकिन उन्हें सर्टिफिकेट नहीं दिया जाएगा।

ऑनलाइन कैंप से कैडेट्स को दूसरे प्रदेश की भाषा, इतिहास और कल्चर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही हैं। कैडेट्स घर बैठे ही ऑनलाइन कैंप में पार्टिसिपेट भी कर रहे हैं।

ले। बीनम सक्सेना

एनसीसी कैडेट्स के लिए चल रहे ऑनलाइन कैंप में इंडिया की स्ट्रेंथ, वीकनेस, चैलेंज और ऑप‌र्च्युनिटी के बारे में जानकारी दी गई। कैंप में कैडेट्स को महत्वपूर्ण जानकारियों के साथ नई शिक्षानीति के बारे में भी जानकारी दी गई।

कैप्टन जितेन्द्र कौर साह

कैंप दो डायरेक्ट्रेट को जोड़कर किया जा रहा है। इस कैंप में कैडेट्स को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। कैंडेट्स इसकी इंपोर्टेस को कम न समझे।

जीसीआई मोनिका शर्मा

Posted By: Inextlive