महाशिवरात्रि आज, जयकारों से गूंजेंगे शिवालय
-नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की तरफ से नाथ मंदिरों में जलाभिषेक परिक्रमा
-एडीजी ने फ्लैग मार्च के जरिए लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा बरेली: महाशिव रात्रि के लिए शहर के सभी नाथ मंदिरों में जलाभिषेक की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नाथ मंदिरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। वहीं नगर निगम ने भी मंदिरों के आसपास साफ-सफाई आदि की पूरी व्यवस्था कर दी है। आज सुबह चार बजे मंदिरों के कपाट खोले गए। बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालु रात 12 बजे से ही लाइन लगाने लगे थे। यह हैं नाथ मंदिर -सुभाषनगर में बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर -मढ़ीनाथ के बाबा मढ़ीनाथ -कैंट में धोपेश्वरनाथ - प्रेमनगर के बाबा त्रिवटीनाथ - जोगीनवादा में बाबा वनखंडीनाथ -पीलीभीत बाईपास रोड पर पशुपति नाथ - किला में अलखनाथ अभिषेक को लगने लगा तांतानाथ मंदिरों पर बाबा का अभिषेक करने के लिए श्रद्धालु रात से ही गंगागल लेकर मंदिर की ओर रवाना होने लगे थे। सुबह कपाट खुलने पर सबने विधि-विधान से बाबा का अभिषेक किया।
पुलिस प्रशासन अलर्टमहाशिवरात्रि को लेकर एडीजी अविनाश चन्द्र ने थर्सडे को शहर के मेन रोड्स पर एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय, पीएससी और पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस बल के साथ एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और मंदिरों पर पुलिस बल की ड्यूटी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही जुलूस के रास्ते पर भी पुलिस फोर्स के पुख्ता इंतजाम करने को कहा।
नाथ नगरी की परिक्रमा करेंगे भक्त नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की तरफ से दोपहर को 12 बजे श्यामगंज स्थित सेठ गिरधारी लाल मंदिर से जलाभिषेक शोभायात्रा निकाली जाएगी। शिवभक्त शहर के सभी नाथ मंदिरों पर अपने वाहनों से जाकर जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पर परिक्रमा समाप्त होगी। बरेली में 45 टीमें रखेंगी नजर एडीजी ने महाशिवरात्रि पर सतर्कता के लिए क्यूआरटी क्विक रेस्पांस टीमें गठित की हैं। बरेली में 45 टीमें तैनात रहेंगी। इनमें तीन इंस्पेक्टर, 43 दरोगा, 25 हेड कांस्टेबल, 97 आरक्षी, 58 मुख्य आरक्षी और 60 होमगार्ड रहेंगे। 177 मंदिरों पर होगा जलाभिषेक पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक डिस्ट्रिक्ट में 177 शिवमंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा। कुल 20 शोभायात्रा या जुलूस निकाले जाएंगे और 16 जगह मेले लगेंगे।