चक्का जाम नहीं फिर भी रोड पर नहीं दौड़ेगी 150 बसें
- बरेली से लखनऊ प्रदर्शन में शामिल होने गए 450 कर्मचारी
- वर्कशॉप में बसों का मेंटिनेंस और बसों का संचालन रहेगा प्रभावित BAREILLY: शासन की वादा खिलाफी और अपनी प्रमुख मांग को लेकर आज लखनऊ में रोडवेज कर्मचारी 5 अपै्रल को धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसमें भाग लेने के लिए बरेली से भी करीब 450 कर्मचारी लखनऊ गए हैं। जिनमें वर्कशॉप, चालक, परिचालक और अन्य हैं। जिसकी वजह से बसों का संचालन और मरम्मत का कार्य प्रभावित रहेगा। ऐसे बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साधन के लिए हो सकती है प्रॉब्लम्सधरना प्रदर्शन में 125 बस चालक गए हुए हैं। वहीं वर्कशॉप के 85 कर्मचारी हैं। जिसकी वजह से बसें वर्कशॉप और बस अड्डा से रूट्स पर नहीं निकल पाएंगी। क्योंकि, वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी की वजह से बसों की मरम्मत समय पर नहीं हो पाएगी। करीब 150 बसों का संचालन प्रभावित रहेगा। वहीं ऑफिस का कामकाज भी प्रभावित रहेगा।
बरेली एक नजर - 1300 के करीब बरेली और रूहेलखंड डिपो में कर्मचारियों की संख्या हैं। - 450 रोडवेज कर्मचारी दोनों डिपो के लखनऊ धरना प्रदर्शन में गए हैं। - 85 कर्मचारी के वर्कशॉप के गए हैं।- 123 बस चालक भी प्रदर्शन में बरेली से लखनऊ गए हैं।
- 242 कर्मचारी परिचालक, ऑफिस स्टॉफ और अन्य हैं। क्या है प्रमुख मांग - सातवें केंद्रीय वेतनमान 1 जनवरी 2016 से लागू करने। - सभी संविदा चालकों और परिचालकों को पारिश्रमिक के रूप में निश्चित धनराशि का भुगतान। - वेतन विसंगतियों को ठीक करने। - लम्बित महंगाई भत्ता देने। - आउट सोर्सिग कर्मचारियों को जीने लायक वेतन देने। - रिटायरमेंट के बाद चिकित्सा सुविधा। - ऑन ड्यूटी में घायल संविदा चालकों और परिचालकों का इलाज निगम के कोष से कराया जाए। - वॉल्वो, एसी शताब्दी बसों का अनुबंध बंद करने। - कर्मचारियों के लिए रेस्ट रूम और लंच रूम की व्यवस्था किए जाने। - स्पेयर पार्ट्स, ईटीएम्स व आधुनिक टूल्स प्लांट्स उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगे हैं। कर्मचारियों के प्रदर्शन में शामिल होने से दिक्कत होगी। कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को पूरा करने के लिए एमडी से यूनियन के नेताओं की बात चल रही है। राजीव चौहान, आरएम, रोडवेज बरेली डिपो और रूहेलखंड डिपो से ही 450 कर्मचारी धरना प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें वर्कशॉप के कर्मचारी और चालक व परिचालक सभी हैं। रविंद्र कुमार, क्षेत्रीय मंत्री व प्रांतीय उपाध्यक्ष, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद।