- सभी 80 वार्ड के पार्षदों को दी जाएंगी 15-15 एलईडी लाइटें

- महापौर ने सभी वार्डों में एलईडी लाइटें लगाने के लिए दिए निर्देश

बरेली : इस दिवाली शहर को जगमग करने की तैयारी नगर निगम ने कर ली है। महापौर ने सभी वार्डों में 15-15 एलईडी लाइटें लगाने की घोषणा की है। ये लाइटें पार्षदों को सीधे नहीं दी जाएंगी। उनके बताए स्थानों पर लाइटों को लगाया जाएगा। इससे शहर की गलियां जगमग होंगी।

पार्षदों को नहीं दी जाएगी लाइटे

हफ्ते भर बाद दिवाली का त्योहार है। रोशनी के इस त्योहार पर शहर को जगमग करने के लिए महापौर ने शहर के सभी वार्डों में एलईडी लाइटें लगाने की घोषणा की है। उन्होंने हर वार्ड में 15-15 एलईडी लाइटें लगाने के लिए प्रकाश अधीक्षक को पत्र भेजा है। उनका कहना है कि एलईडी लाइटें किसी भी मकान पर नहीं लगाई जाएंगी। ये लाइटें किसी भी पार्षद को सीधे नहीं दी जाएंगी। इन लाइटों को पार्षदों के बताए खाली खंबों पर ही लगाया जाएगा। ऐसी जगहों को चिह्नित किया जाएगा जहां पहले से लाइटें नहीं लगी है। इसका मकसद गलियों में अंधेरे को मिटाना और दिवाली पर गलियों को रोशन करना है। महापौर डॉ। उमेश गौतम ने बताया कि जहां भी एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। उनकी जियो टे¨गग कराने को भी कहा है। इससे जहां जरूरत होगी वही लाइटें लगाई जाएंगी और उस स्थान के बारे में निगम के अधिकारियों को भी जानकारी होगी। किसी भी घर या निजी भवन में एलईडी लाइटें लगाने से सख्त मना किया गया है। आगे जरूरत पड़ी तो और लाइटें दी जाएंगी।

Posted By: Inextlive