नौ साल पहले हल्द्वानी के शोएब से हुआ था निकाह पति करता था शराब पीकर मारपीट पति के दोस्त ने दिया सहारा


बरेली (ब्यूरो)। पति के तीन तलाक देने के बाद रूबीना खान ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवक से शादी रचा ली। सुभाषनगर के मढ़ीनाथ स्थित अगस्त मुनि आश्रम में दोनों ने अग्नि को साक्षी मान फेरे लिए। दोनों जीवन भर साथ निभाने का वचन दिया।

शराब पीकर मारपीट करता था पति
रामपुर निवासी रूबीना खान ने बताया कि उसका निकाह नौ वर्ष पहले हल्द्वानी के शोएब से हुआ था निकाह हल्द्वानी निवासी शोएब से हुआ था। शादी के बाद उसने तीन पुत्रों को जन्म दिया। लेकिन पति शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। उससे वह काफी तंग थी। बताया कि नवाबगंज निवासी प्रेम कुमार की उसके पति का दोस्ती थी। अक्सर वह घर आता-जाता था। पति की हरकतों और मारपीट की वजह से प्रेम से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं थी।

प्रेम ने दिया सहारा
रूबीना से पुष्पा देवी बनी महिला ने बताया कि एक सप्ताह पहले पति ने उसे तीन तलाक दिया तो उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया था। इसके बाद प्रेम ने उसे सहारा दिया और जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। इसके बाद उसने पहले धर्म परिवर्तन किया और शनिवार को अगस्त मुनि आश्रम में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पंडित केके शंखधार ने मंत्रोच्चारण के साथ दोनों का विवाह संपन्न कराया। रूबीना से पुष्पा देवी बनी महिला ने आरोप लगाया कि उसका पहला पति उसे अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने पुलिस से अपनी व पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Posted By: Inextlive