कोविशील्ड को-वैक्सीन के बाद नए साल में यूपी को नई वैक्सीन मिलने जा रही है. नववर्ष 2022 के मौके पर नई कोविड वैक्सीन जाइकोव-डी दिए जाने की तैयारी है. फस्र्ट फेज में यूपी के 14 जिलों के 11.06 लाख लोगों को जाइकोव-डी वैक्सीन लगाई जाएगी.


गोरखपुर (अमरेंद्र पांडेय) 14 जिलों के निर्धारित कोटा में सीएम सिटी गोरखपुर को भी शामिल किया गया है। गोरखपुर में 1,00,600 लोगोंं के लिए 3,01,820 वैक्सीन आएगी। एनएचएम डायरेक्टर अपर्णा उपाध्याय ने प्रदेश भर के डीएम व सीएमओ को गाइडलाइन जारी कर वर्कशॉप शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। दी जाएंगी तीन डोजकोविड की इस नई वैक्सीन की लाभार्थियों को तीन-तीन डोज दी जानी हैं। यूपी को इसके लिए 33 लाख 20 हजार का कोटा अलॉट हुआ है, जिसके हिसाब से 11 लाख 6 हजार 200 लाभार्थियों को इसका फायदा मिलेगा। गवर्नमेंट ने इसके लिए 660 वैक्सीनेटर्स को टे्रनिंग देने की तैयारी की है। क्या है मिशन डायरेक्टर की गाइडलाइन- नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर की तरफ से जारी किए गए लेटर में यूपी के कुल 14 जिलों को शामिल किया गया है।


- इन सभी को वैक्सीन की डोज और टारगेट लाभार्थियों की संख्या भी निर्धारित है।- किस डिवाइस से इसे इंजेक्ट किया जाएगा। इसके लिए फर्माजेट की संख्या भी निर्धारित की गई है।- तीन डोज वाली जाइकोव-डी वैक्सीन को लेकर जारी किए गए गाइडलाइन में इसे तीन डोज में लाभार्थी को दिए जाना है।

- यह 28 दिन का डोज है। जिसे पहली, दूसरी व तीसरी डोज को वैक्सीनेटर इंजेक्टेबल डिवाइस से लगाएगा। - फर्माजेट की खास बात यह होगी कि यह पेन लेस होगा। - जायकोव-डी 18 वर्ष से ऊपर के लाभार्थियों को दिया जाएगा।- अभी यह वैक्सीन बच्चों को नहीं दी जाएगी। जब तक की किसी तरह की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तरफ से आदेश नहीं आ जाता है। फैक्ट फीगर - 14 जिलों के लिए फिक्स हुआ कोटा। - 33 लाख 20 हजार डोज अलॉट।- 11,06,200 लाभार्थी का है टारगेट। - 332 फर्माजेट। - 660 वैक्सीनेटर्स को जाइकोव-डी वैक्सीनेशन के लिए दी जाएगी ट्रेनिंग।जिला - जाईकोवी-डी - लाभार्थी - फर्माजेट 1- आगरा - 4,02,420 - 1,34,100 - 402- अलीगढ़ - 2,01,220 - 67,000 - 20 3- अयोध्या - 1,00,600 - 33,500 - 104- आजगमढ़ - 1,00,600 - 33,500 - 105- बरेली - 2,01,220 - 67,000 - 206- गाजियाबाद - 1,00,600 - 33,500 - 107- गोरखपुर - 3,01,820 - 1,00,600 - 308- कानपुर नगर - 4,02,420 - 1,34,100 - 409 - लखनऊ - 1,00,600 - 33,500 - 1210 - मेरठ - 2,01,220 - 67,000 - 20 11 - मुरादाबाद - 1,50,910 - 50,300 - 1512- प्रयागराज - 6,03,640 - 2,01,200 - 60

13 - सहारनपुर - 1,50,910 - 50,300 - 1514 - वाराणसी - 3,01,820 - 1,00,600 - 30कुल योग - 33,20,000 - 11,06,200 - 332 एनएचएम डायरेक्टर की ओर से लेटर मिला है। जाइकोव-डी वैक्सीन को लेकर जो गाइडलाइन जारी की गई है। उसमें डब्ल्यूएचओ, एनपीएसपी के सहयोग से जनपदस्तरीय वैक्सीनेटर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग गोरखपुर में इस हफ्ते में पूरी कर ली जाएगी।- डॉ। आशुतोष दुबे, सीएमओ गोरखपुर

Posted By: Inextlive