रोडवेज की बसें ही नहीं 15 साल उम्र पूरी कर चुकी जिले की 255 सरकारी गाडिय़ां भी स्क्रैप घोषित की जाएंगी. स्कैप सेंटर खोलने के लिए अभी तक जिले में सिर्फ एक आवेदन ऑनलाइन आया है. जबकि एक अप्रैल से स्क्रैप पालिसी लागू हो जाएगी.


गोरखपुर (ब्यूरो)।इसके बाद सड़कों पर 15 साल पुरानी वाहन नहीं चल सकेंगे। उधर आरटीओ ने वाहनों को कबाड़ घोषित करने के लिए नोटिस भेजना शुरू कर दिया है। उम्र पूरी कर चुके प्राइवेट और कॉमर्शियल वाहन भी स्क्रैप किए जाएंगे। 1,75,752 की उम्र पूरीजिले में 802505 प्राइवेट वाहनों में 175652 वाहनों की भी उम्र पूरी हो चुकी हैं। कॉमर्शियल कुल 56582 वाहनों में से 28869 भी अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं। एक अप्रैल से व्हीकल स्क्रैपिंग पालिसी लागू होने की संभावना है। आरटीओ इन वाहनों को स्क्रैप के दायरे में लगाए। इसके बाद सेंटर में स्क्रैप कराई जाएंगी। वहीं रोडवेज की 12 बसें 15 साल उम्र पूरी कर चुकी है। यह भी इसके दायरे में आ जाएगी। इन बसों का स्क्रैप कराया जाएगा। निलाम होंगी रोडवेज की 44 बसें
सड़कों पर अब रोडवेज की खटरा बसें नहीं दौड़ सकेंगी। 15 वर्ष उम्र पूरी कर चुकीं गोरखपुर रीजन की 44 बसें नीलाम होंगी। परिवहन निगम ने बसों को चिन्हित कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। आरएम पीके तिवारी ने बताया कि 31 मार्च से पहले चिन्हित सभी बसें नीलाम हो जाएंगी।


15 साल उम्र पूरी कर चुके सभी वाहनों को स्क्रैप पालिसी के दायरे में रखा गया है। वाहन मालिकों को नोटिस भेजना शुरू कर दिया गया है। - संजय कुमार झा, आरटीओ प्रशासन

Posted By: Inextlive