कोरोना को 115 ने दी मात, 72 नए केस
GORAKHPURÑ
गोरखपुर में कोरोना का कहर कम होता जा रहा है। नए केसेज से ज्यादा स्वस्थ होने वाले केसेज अब ज्यादा आने शुरू हो गए हैं। शनिवार को गोरखपुर में सैकड़ा से नीचे 72 केस ही आए। वहीं, 115 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी। अब कुल 1580 एक्टिव केस हैं। इनमें होम आइसोलेशन वाले संक्रमित भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ। श्रीकांत तिवारी ने बताया कि सिटी में 38 व रूरल एरिया में 25 केसेज आए। अब तक गोरखपुर में 15203 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। कोरोना अपडेट्स एक्टिव केस -1580 स्वस्थ हुए -15203 मौतें - 278 कुल केसेज - 17061 नोट: इसमें होम आइसोलेट वाले मरीज भी शामिल हैं। सिटी में 38 केस शाहपुर -16 गोरखनाथ -05 कोतवाली -03 कैंट -08 रामगढ़ताल - 02 तिवारीपुर -01 रूरल में 25 केस बेलघाट -01 ब्रह्मपुर -01 कैंपियरगंज-01 चारगांवा -11 कौड़ीराम -02 खोराबार -02 पिपराईच -01सरदारनगर -03
उरवा -03
अन्य -09 कुल केस -72