सहजनवां का मामला

24 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

GORAKHPUR: सहजनवां में 15 वर्षीय किशोरी के घर में घुस कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अरेस्ट किया। नगर पंचायत सहजनवां वार्ड 15 में गिरफ्तार हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर 24 घंटे के अंदर उसकी गिरफ्तारी की।

शोर मचाने पर फरार

मिली जानकारी से सहजनवां नगर पंचायत लुचुई वार्ड 15 निवासी किशोरी रात में अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक उसे अकेला देखकर कमरे में घुस गया और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीडि़ता की मां ने थाने में आरोपी के खिलाफ घर में घुस कर छेड़छाड़ करने के मामले में तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

पटखौली से गिरफ्तार

बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब उप निरीक्षक अनीश कुमार शर्मा की टीम आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि पटखौली चौराहे पर छेड़छाड़ का आरोपी रोहन शर्मा पुत्र दीपक शर्मा निवासी नगर पंचायत सहजनवा वार्ड 15 लुचुई खड़ा है। पुलिस ने घेरा बंदी की और मौके पर पहुंच उसे अरेस्ट कर लिया।

पीडि़ता किशोरी के मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है।

- संजय कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर, सहजनवां

Posted By: Inextlive