शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक, गूंजा हर-हर महादेव
- सावन के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
GORAKHPUR: सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ से मनोकामना की पूर्ति का वरदान मांगा। ब्रह्मा मुहूर्त के साथ ही मंदिरों में जलाभिषेक का जो क्रम शुरू हुआ वह दोपहर तक चलता रहा। प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इनमें भी महिलाओं, युवतियों की संख्या सबसे अधिक थी। वहीं, पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। देर रात तक साफ-सफाईरविवार की देर रात तक शिवालयों में साफ-सफाई हुई। सोमवार को होने वाले जलाभिषेक के लिए जरूरी तैयारियां मंदिरों में रविवार की रात को ही पूरी कर ली गई थीं। इस बीच श्रद्धालुओं के साथ ही कांवरिया भी आस-पास के शिव मंदिरों में पहुंच गए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुबह तीन बजे ही शिव मंदिरों के कपाट खोल दिए गए।
श्रद्धालुओं में उल्लाससोमवार को विशेष पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में भी उल्लास का भाव दिखा। मंदिरों में चहल-पहल रही। झारखंडी स्थित शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचीं श्वेता, निहारिका, रश्मि ने बताया कि उनका दिव्यनगर में घर है लेकिन वे सावन के हर सोमवार को जलाभिषेक के लिए यहां जरूर आती हैं। वहीं सर्वोदय नगर बिछिया स्थित शिव मंदिर में पूजा करने पहुंचे विजय प्रकाश पांडेय, रमेश चंद्र मौर्या, राकेश, अजय, अमित, शालिनी, संगीता, प्रीतिका, सुमन, दीपिका आदि ने बताया कि भगवान भोलेनाथ सबकी मनोकामना पूरी करते हैं।
इन मंदिरों में उमड़ी भीड़ झारखंडी शिव मंदिर मुक्तेश्वर नाथ शिव मंदिर मान सरोवर शिव मंदिर गोरखनाथ मंदिर कॉलिंग