गुलरिहा में गुरुवार को दिल दहला देने वाली एक घटना हुई. यहां एक महिला को भांजी के मुंह दिखाई रस्म में पति नहीं ले गया. पति के अकेले जाने से नाराज पत्नी ने सुसाइड करने का फैसला कर लिया.


गोरखपुर (ब्यूरो)।जान देने की नीयत से महिला ने खुद पर केरोसिन ऑयल डाला, फिर अपने बच्चों को भी उससे नहलाकर आग लगा दी। दो बच्चों ने तो भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन सबसे छोटी बेटी मां को जलता देख उससे लिपट गई। लिहाजा मां बेटी की जलकर मौत हो गई। 19 साल पहले हुई थी शादीजानकारी के अनुसार पिपराइच पोखरभिंडा निवासी देव नारायण सिंह की बेटी निर्मला देवी का विवाह 19 साल पहले गुलरिहा मोहियुद्दीनपुर निवासी श्रीकांत से हुई थी। वर्तमान समय में घर पर श्रीकांत की मां फूलमती देवी (70), पत्नी निर्मला देवी (40), बड़ी बेटी अर्पिता (17), सलोनी (12) और छोटा बेटा विवेक सिंह रहते थे। वहीं श्रीकांत सिंह सऊदी अरब में रहकर कमाता है। वह 8 जनवरी 2022 को घर आया था। श्रीकांत की भांजी की मुंह दिखाई थी


गुरुवार को श्रीकांत की कुशीनगर में रहने वाली बहन सुमन देबी की बेटी की मुंह दिखाई मोटेश्वरनाथ मंदिर पर होनी थी। श्रीकांत वहीं जा रहा था, पत्नी निर्मला भी उसके साथ जाने के लिए तैयार हुई थी। श्रीकांत पत्नी और बच्चों को छोड़कर चले गए। इसी बात से निर्मला देबी नाराज हो गई, जिसके बाद उसने सुसाइड की तैयारी कर डाली। बड़ी बेटी ने भागकर बचाई जान

पति के जाने बाद निर्मला देवी ने तीनों बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे कमरे में गैलन में रखा 20 लीटर केरोसिन ऑयल अपने ऊपर गिराने लगी। निर्मला ने बच्चों से भी कहा कि जिसको मेरे साथ मरना हो मेरे पास आए। बच्चे रोते हुए निर्मला के पास गए तो उसने उनको भी केरोसिन से नहला दिया। मां को आग लगाता देख बड़ी बेटी अर्पिता छोटे भाई विवेक के साथ कमरे से बाहर निकल गई। इसके बाद अर्पिता ने क्लास 6 में पढऩे वाली सलोनी को भी खींचने का प्रयास किया। लेकिन सलोनी मां को पकड़कर उनके साथ बैठ गई। इसके बाद निर्मला ने कमरा बंद कर आग लगा ली। जब तक लोग बचाने आते उससे पहले ही मां बेटी की जलकर मौत हो गई। मायके वालों ने दिया क्लीन चिटइस घटना के बाद मायके से पहुंचे निर्मला के पिता देवनारायन सिंह ने बताया कि सुबह बेटी से बात हुई थी। तब सब ठीक था। देवनारायण ने पुलिस को भी लिखित दिया कि मेरी बेटी 19 साल से यहां खुशी-खुशी रह रही थी। कभी कोई परेशानी नहीं हुई। उसने सुसाइड किया है, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।मौके पर पहुंचे अधिकारी

घटना की जानकारी पर एसपी नॉर्थ मनोज कुमार अवस्थी, सीओ मानुष पारीख संग गुलरिहा थाने की पुलिस पहुंची। एसपी नॉर्थ ने बताया कि महिला और बच्ची ने सुसाइड किया है। परिवार वालों ने जो बताया है, उस हिसाब से कोई विवाद भी नहीं था। मामले की जांच की जा रही है।

Posted By: Inextlive