3 मार्च को होने वाले लोकतंत्र के उत्सव में सशक्त सरकार के गठन के लिए वोटिंग होगी. वोटिंग के लिए जहां इलेक्शन कमीशन की तैयारियां जोरों पर हैं. वहीं पॉलिटिकल पार्टीज के साथ वोटर्स में भी उत्साह देखते ही बन रहा है. इस बार सारा जोर 2017 में हुई वोटिंग 55.48 परसेंट के रिकॉर्ड को तोडऩा होगा. 2017 विधानसभा चुनाव में पिपराइच विधानसभा में जहां झूमकर पड़े थे.


गोरखपुर (ब्यूरो)। 2022 में शहर विधानसभा में आधी आबादी की ताकत देखने को मिलेगी और कैंपियरगंज में यूथ पॉवर देखने को मिलेगा। आज नेशनल वोटर्स डे के मद्देनजर इलेक्शन ऑफिस गोरखपुर अपने वोटिंग अवेयरनेस कैंपेन को और गति देगा। नेशनल वोटर्स डे शपथ ली जाएगी कि 'हम अपने मताधिकारÓ का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग डे परवोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करेंगे। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में जिस प्रकार से वोटिंग परसेंटेज काफी कम रहा था। उसे इस बार 65 परसेंट करने की तैयारी है। इसके लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब 14 हजार महिलाओं को जिम्मा सौंपा गया है। 55.48 परसेंट से बढ़ाना है वोटिंग फीगर


यूपी विधानसभा 2017 के चुनाव में वोटर्स की संख्या 34,30,190 थी। 55.48 परसेंट लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इन्हीं आंकड़ों को इस बार बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन ने कमर कस ली है और इसके लिए नेशनल वोटिंग डे के मौके पर सभी जिम्मेदार नागरिकों में सीनियर सिटीजन, युवा, दिव्यांग, महिलाएं आदि को प्रेक्षागृह में शपथ दिलाते हुए अपने मताधिकार के प्रति जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसमें कमिश्नर, जिला जज, जिला निर्वाचन अधिकारी, एसएसपी आदि अधिकारी शामिल होंगे।खजनी में हुई थी सबसे कम वोटिंग

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा वोट पिपराइच विधानसभा में पड़े थे। पिपराइच में 63 परसेंट मतदान हुआ था। वहीं, सबसे कम पोलिंग खजनी विधानसभा में हुई थी। यहां महज 51.12 परसेंट वोटर्स ने वोट डाला था। जिला निर्वाचन अधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि जिन बूथों पर हमारे पोलिंग परसटेंजेज कम रहे। वहां वोटिंग परसेंट बढ़ाने हैैं। इसके लिए जागरुकता अभियान जारी है। एक नजर में 2017 विधानसभा चुनाव कुल वोटर्स - 34,30,190पुरुष वोटर्स - 19,01,417महिला वोटर्स - 15,28,567थर्ड जेंडर - 2062017 में कहां कितने कैंडिडेट्सविधानसभा - कैंडिडेट्स - पोलिंग परसेंटेज 320 कैंपियरगंज - 14 - 57.33321 पिपराइच - 19 - 63322 गोरखपुर शहर - 23 - 52323 गोरखपुर ग्रामीण - 12 - 57.43324 सहजनवां - 12 - 57.43325 खजनी - 10 - 51.12326 चौरीचौरा - 20 - 56.75327 बांसगांव - 8 - 52 328 चिल्लूपार - 9 - 522017 में विधानसभावार वोटर विधानसभा 18-19 - पुरुष - महिला - कुल

320 कैंपियरगंज - 4143 - 1,99,898 - 1,63,406 - 3,63,326321 पिपराइच - 4222 - 2,14,284 - 1,71,965 - 3,86,284322 गोरखपुर शहर - 3942 - 2,34,369 - 1,93,658 - 4,28,086323 गोरखपुर ग्रामीण - 3766 - 2,17,348 - 1,76,782 - 3,94,153324 सहजनवां - 4993 - 1,97,653 - 1,58,230 - 3,55,901325 खजनी - 3629 - 2,04,068 - 1,60,418 - 3,64,489326 चौरीचौरा - 3764 - 1,88,903 - 1,50,375 - 3,39,304327 बांसगांव - 3713 - 2,06,750 - 1,63,706 - 3,70,474328 चिल्लूपार - 5114 - 2,39,834 - 1,91,483 - 4,31,3202022 के चुनाव में वोटर - जिले में 35 लाख 55 हजार 675 मतदाता हैं।
- 19 लाख 23 हजार 475 पुरुष मतदाता और 16 लाख 31 हजार 926 महिला मतदाता हैं। - शहर विधानसभा में सर्वाधिक चार लाख 53 हजार 662 वोटर हैं। - चौरीचौरा विधानसभा में सबसे कम तीन लाख 51 हजार 944 वोटर हैं।- जिले में 274 थर्ड जेंडर वोटर हैं। 2022 चुनाव में विधानसभावार वोटर विधानसभा - पुरुष - महिला - कुलकैंपियरगंज - 2,04,684 - 1,76,857 - 3,81,577पिपराइच - 2,18,804 - 1,83,943 - 4,02,796शहर - 2,43,013 - 2,10,574 - 4,53,662ग्रामीण - 2,22,479 - 1,89,967 - 4,12,471सहजनवां - 2,03,696 - 1,70,491 - 3,74,204खजनी - 2,03,570 - 1,71,910 - 3,75,491चौरीचौरा - 1,89,998 - 1,61,904 - 3,51,944बांसगांव - 2,06,882 - 1,70,209 - 3,77,106चिल्लूपार - 2,30,349 -1,96,071 - 4,26,424कुल - 19,23,475 - 16,31,926 - 35,55,675विधानसभा - कुल बढ़े वोटर - महिला वोटर - युवा वोटर (18-19 वर्ष)कैंपियरगंज - 8767 - 3997 - 2960
पिपराइच - 9902 - 3764 - 2325शहर - 11,417 - 4249 - 2506ग्रामीण - 9184 - 4008 - 2345सहजनवां - 7904 - 3646 - 2394खजनी - 8048 - 3126 - 1947चौरीचौरा - 8037 - 3706 - 2395बांसगांव - 7306 - 3381 - 2077चिल्लूपार - 8739 - 4198 - 2299(नोट: मतदाता सूची पुनरीक्षण में 46 दिव्यांग मतदाता भी बढ़े हैं.)तैनात हुए 290 सेक्टर एवं 32 जोनल मजिस्ट्रेट- विधानसभा चुनाव के लिए 290 सेक्टर और 32 जोनल मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है।- जिले में 2077 मतदान केंद्र और 4126 मतदेय स्थल हैं। इस बार एक बूथ पर अधिकतम वोटर 1500 की बजाय 1200 ही होंगे। वोटिंग पररसेंटेज बढ़ाने के लिए दी गई जिम्मेदारीस्वयं सहायता की महिलाएं अपने गांव में घर-घर जाएंगी और 'मेरा मतदान, मेरा अधिकार, मेरा गौरव की तर्ज पर परिवार के सदस्यों को जागरूक करेंगी। उनका प्रयास होगा कि लोग घर से जरूर निकलें और बूथ पर आकर वोट देंवर्जननेशनल वोटर्स डे पर वोटर्स से अपील करते हैैं कि वह शपथ लें कि अपने मताधिकार का अवश्य इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए हमारी तरफ से तैयारियां भी चल रही हैैं। 50 परसेंट से कम मतदान वाले जो भी बूथ हैैं। उन्हें प्वाइंट आउट किया गया है। घर-घर जाकर महिलाएं उन कारणों की भी तलाश करेंगी, जिसके चलते लोग घरों से नहीं निकलते हैं। कोशिश है कि इस बार जिले में कम से कम 65 प्रतिशत मतदान जरूर हो।विजय किरण आनंद, जिला निर्वाचन अधिकारी-डीएम

Posted By: Inextlive