- वार्ड नम्बर 9 और 11 की पब्लिक ने किया अपनी प्रॉब्लम शेयर

- वार्ड नम्बर 9 में ढाई साल से नहीं बना नाला, वार्ड नम्बर 11 में नहीं होती डेली सफाई

GORAKHPUR: गोरखपुर को चमकाने के लिए बड़ी-बड़ी कवायदें हो रही हैं। शासन की तरफ से खुलकर बजट भी दिया जा रहा है। इसके बाद भी यहां के वार्ड की समस्या दूर नही हो पा रही है। इसका खामियाजा पब्लिक को भुगतना पड़ रहा है। अब वार्ड नं। 9 बशारतपुर का ही हाल देख लीजिए यहां पर ढाई साल से नाला बनाने के लिए सड़क के किनारे गड्ढा खोद दिया गया, लेकिन निर्माण आज तक नहीं हो पाया। वहीं दूसरी तरफ वार्ड नम्बर 11 हुमांयूपुर उत्तरी की पब्लिक कहना है कि कालोनी में डेली सफाई नहीं होती है और पानी की प्रॉब्लम रहती है।

वार्ड नम्बर 9 में अधूरा निर्माण

वार्ड नम्बर 9 बशारतपुर में जगह-जगह नालियां टूटी पड़ी हैं। डेली सफाई नहीं होती है। इधर मच्छरों का आतंक बढ़ गया है, फागिंग का भी पता नहीं है। सबसे बड़ी समस्या वो अधूरा नाला निर्माण जिसकी वजह से एक हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं। पब्लिक का कहना है कि मोती पोखरा चौराहे के पास ढाई साल पहले नाले बनाने के लिए गड्ढा तो खोद दिया, लेकिन नाला आज तक नहीं बन पाया। करीब तीन सौ मीटर सड़क किनारे नाले का काम ठेकेदार बीच में ही छोड़कर फरार हो गया। इस हाल में पब्लिक के घरों का पानी सड़क पर ही लग जाता है। गंदे पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ता है। इस संबंध में वार्ड के पार्षद से उनके सीयूजी नंबर पर कॉल करके बात करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई।

वार्ड नम्बर 11 में पानी की समस्या

वार्ड नम्बर 11 में पब्लिक की सबसे बड़ी समस्या पानी की है। कालोनी वासियों का कहना है कि पाइप भट जाने की वजह से पानी बहुत ही स्लो आ रहा है। इस वजह से वॉटर सप्लाई के पानी से कोई काम नहीं हो पा रहा है। वहीं कई लोगों ने ये भी बताया कि सफाई कर्मी डेली सफाई करने नहीं आते हैं। इससे सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा रहता है। खाली जमीन को भी यहां कूड़ेदान बना दिया गया है।

पार्षद का कहना है

वार्ड नम्बर 11 के पार्षद राधेश्याम रावत का कहना है कि मैने करोड़ों रुपए का बजट पास कराकर आधा दर्जन से अधिक लम्बी दूरी की सड़कें बनवाई। वार्ड में 5 ट्यूबेल लगवाया है। कई ऐसे भी काम हैं, जिनका होना जरूरी है लेकिन नगर निगम में से अभी प्रपोजल पेंडिग पड़े हैं। पेंडिग प्रपोजल भी अगर पास हो जाता है तो जो भी थोड़ी बहुत दिक्कत है वो भी दूर हो जाएगी।

कई बार कम्प्लेन किया गया, लेकिन नाले को बनवाने कोई नहीं आया। सड़क किनारे गड्ढा जानलेवा भी हो सकता है। कोई इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।

बॉबी सिंगर, वार्ड 9

विधायक से भी इसकी कम्प्लेन की गई। ढाई साल पहले नाला बन रहा था। जिसमे 300 मीटर एरिया का काम गड्ढा कर के छोड़ दिया गया।

आरसी विश्वकर्मा, वार्ड 9

सड़क पर गंदगी फैली है उसमे जानवर भी मरा हुआ पड़ा है। अगर डेली सफाई होती तो ऐसी स्थिति नहीं आती। पानी की भी समस्या बनी हुई है।

ई। रमन सिंह, वार्ड 11

एक बार फिर मच्छर का प्रकोप बढ़ा है। नगर निगम को इस समय प्रॉपर सफाई और फागिंग की व्यवस्था करनी चाहिए। नहीं तो बीमार होना तय है।

विशाल कुमार सिंह, वार्ड 11

Posted By: Inextlive