- रामगढ़ताल एरिया में सेल टैक्स आफिस के पास हुई घटना

- फायर ब्रिगेड की छह गाडि़यों ने घंटों मशक्त कर बुझाई आग

GORAKHPUR: दीपावली की रात सेल टैक्स ऑफिस के पास इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के शोरूम में आग लगने से करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की छह गाडि़यों ने आग को काबू किया। शोरूम से धुंआ और जल रहे इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट्स से निकलने वाली आवाज सुनकर लोगों को जानकारी हुई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडि़यों को सूचना दी गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर आधी रात को एसपी सिटी डॉ। कौस्तुभ, सीएफओ डीके सिंह पहुंचे। शोरूम की उपरी मंजिल पर रहने वाले आनर की फैमिली को सीढि़यों की मदद से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू आपरेशन के लिए एरिया की बिजली भी काटनी पड़ी।

शोरूम बंद करके गए खाना खाने, लगी आग

सेल टैक्स ऑफिस के सामने राजेश गुप्ता का मकान है। मकान में नीचे इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की शॉप है। उपरी मंजिल पर फैमिली मेंबर्स रहते हैं। दीपावली पर बिजनेस अच्छा होने की उम्मीद में राजेश ने करीब 90 लाख रुपए का सामान स्टॉक किया था। शनिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे पूजापाठ करने के राजेश अपने बेटे निखिल संग खाना खाने चले गए। तब शोरूम बंद हो चुका था। रात में 11 बजे के आसपास लोगों ने दुकान से धुंआ निकलने की सूचना दी। आनन-फानन में निखिल नीचे पहुंचे। शटर खोलकर देखा तो धुंआ भरा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड की गाडि़यां मौके पर पहुंचकर आग को काबू कर पातीं। इसके पहले एसी और टीवी के ब्रस्ट होने की आवाज आने लगी। खिड़कियों के शीशे भी चटखने लगे। आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। फायर ब्रिगेड की गाडि़यों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। इस दौरान करीब 90 लाख रुपए के सामान जल गए।

आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाडि़यों को मौके पर पहुंचीं। आग को काबू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शार्ट सíकट से आग लगने की आशंका है। इसकी जांच की जा रही है।

डीके सिंह, सीएफओ

Posted By: Inextlive