गोरखपुर में एक बार फिर बुलडोजर की दहाड़ सुनने को मिल सकती है. माफिया को मिट्टी में मिलाने की तर्ज पर काम कर रही गोरखपुर पुलिस ने इधर लगातार गैंग बनाकर क्राइम करने वाले बदमाशों पर गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया है.


गोरखपुर (ब्यूरो)। साल 2022 से अब तक 165 गैंगेस्टर के मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हुए हैं। जिसमे से 87 गैंगेस्टर को पुलिस ने चिन्हित किया है, जिनपर 14 ए यानी जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। साथ ही इनकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर भी चल सकता है। सीओ को बनाया नोडलएसएसपी डॉ। गौरव ग्रोवर ने बताया कि अब तक हुई कार्रवाई में से 87 गैंगेस्टर को चिन्हित किया गया है। इसमे से पहले चरण में 15 बड़े गैंगेस्टर पर 14 ए की कार्रवाई की जानी है। जिनके लिए सीओ को नोडल बनाया गया है। ये ऐसे बदमाश हैं जिन्होंने अपराध के पैसे कई जगहों पर संपत्ति बनाई है। नोडल 15 गैंगेस्टर की अवैध संपत्ति का सारा डिटेल एकत्रित कर रहे हैं। बहुत जल्द प्रशासन के साथ पुलिस टीम अवैध संपत्ति पर जब्तीकरण की कार्रवाई करेगी।साल 2022 में पुलिस ने लगाया था शतक


पुलिस ने साल 2022 में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई का शतक लगाया था। पुलिस कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार एक साल के अंदर 402 बदमाशों पर गैंगस्टर के 100 मुकदमे दर्ज किए गए थे। वहीं साल 2023 में अब तक 65 गैंगेस्टर के मुकदमे दर्ज हुए हैं।

थाना रजिस्टर गैंगेस्टर की संख्या1. बड़हलगंज 022. बेलीपार 013. बेलघाट 024. कैंट 075. चौरीचौरा 016. चिलुआताल 027. गगहा 048. गोला 019. गोरखनाथ 01

10. गुलरिहा 0611. हरपुर बुदहट 0112. झंगहा 0113. खजनी 0214. खोराबार 0115. पिपराइच 0516. राजघाट 0117. सहजनवा 0118. शाहपुर 0219. सिकरीगंज 0220. उरुवा बाजार 02
21. रामगढ़ताल 0422. गीडा 01गोरखपुर में गैंगेस्टर एक्ट में हुई बड़ी कार्रवाईभू-माफिया ओमप्रकाश पाण्डेय की 6 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्तनशे की कारोबारी पंडिताइन की 13.5 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्तमेडिकल माफिया अभिषेक यादव की 103 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्तभू-माफिया जवाहर यादव की 416 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्तभू-माफिया भृगनाथ सिंह की 8.5 करोड़ की संपत्ति जब्तमाफिया सुधीर सिंह की 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्तमाफिया अजीत शाही की 14.73 करोड़ की संपत्ति जब्त राकेश यादव के 5 करोड़ संपत्ति पर बुलडोजर चलाअपराधियों और अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पब्लिक को डरा धमकाकर धन अर्जित करने वाले बदमाशों पर गैंगेस्टर लगाया जा रहा है। बहुत जल्द 15 गैंगेस्टर की अवैध संपत्ति पर 14 ए जब्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ। गौरव ग्रोवर, एसएसपी

Posted By: Inextlive