किशोरी को बंधक बनाकर किया रेप
गुलरिहा एरिया में शादी का झांसा देकर एक युवक ने किशोरी से रेप किया। टिकरिया जंगल के पास एक कमरे में उसे ले जाकर रखा। शुक्रवार की दोपहर किसी तरह से किशोरी बाहर निकली तो लोगों को जानकारी हुई। पब्लिक की सूचना पर पुलिस पहुंची। उसे सरहरी चौकी पर ले जाया गया। परिजनों को बुलाकर पुलिस ने किशोरी को सौंप दिया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि युवक से उसकी बात होती थी। खुद को पहलवान कहने वाला युवक शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले गया। टीनशेड में रखकर उसके साथ संबंध बनाए। झांसे में आने की वजह से वह भाग नहीं पाई। पहलवान के परिचित दो युवक उसकी रखवाली करते थे। वह दोनों ने भी छेड़छाड़ की तो उसे शक हुआ। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को बुलाकर सौंप दिया। बिना तहरीर दिए परिजन घर चले गए। किशोरी चिलुआताल एरिया की रहने वाली है।