- गलन और बर्फीली हवाओं से कांप रहे लोग, महिला व दो वृद्धों की मौत

- घने कोहरे ने लगाई वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

UNNAO: दो-तीन दिन ठिठुरन से राहत देकर चटक धूप भी धोखा दे गई। बीते चौबीस घंटे में गलन और बफीर्ली हवाओं ने एक बार फिर हाड़ कपा कर रख दिया है। इस दौरान महिला व दो वृद्धों की मौत हो गई। बुधवार शा से गुरुवार को सुबह 9 बजे तक घना कोहरा पड़ने से वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा। वाहन सवारों को आवागमन में घोर कठिनाई का सामना करना पड़ा। बुधवार को सुबह से बर्फीली हवाएं चलने से गलन भरी ठंड शुरू हो गई। रात 8 बजे से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया। इससे सड़कें कोहरे के धुंध में डूब गई। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। हालत यह थी कि राजमार्ग पर भी वाहन रेंग कर चलते नजर आए।

मौत सिलसिला जारी

ठंड बढने के साथ ही मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया। शहर के मोहल्ला कल्याणीदेवी निवासी छेदीलाल अवस्थी 7भ् को बुधवार रात ठंड लगी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई परिवार के लोग अस्पताल ले गए पर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसी तरह एबीनगर निवासी जिला अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट रामराखन के पिता सूर्यबली 70 वर्ष को ठंड लगने से छाती में दर्द शुरू हुआ। उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच हार्टअटैक पड़ने से उनकी मौत हो गई। ठंड से मौत लगने की तीसरी घटना में अचलगंज थाना क्षेत्र के गांव रमचरामऊ निवासी शिवदुलारी ठंड लगने से बीमार हुई। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां गुरुवार को प्रात: उनकी मौत हो गई।

बस दर्शन ही दिए सूर्यदेव ने

गुरुवार को ठंड का आलम यह रहा कि पूरा दिन सूर्य और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला। दिन में दो बजे के आसपास कुछ मिनटों के लिए सूर्यदेव के दर्शन तो हुए पर बर्फीली हवाओं से राहत देने वाली गरमाहट नहीं दे सके। ठंड का अलम यह है दिन में भी लोगों को आग का सहारा लेकर हाथ गरम करने पड़े।

Posted By: Inextlive