केस्को ने बंद की 1.43 लाख बकाएदारों की बिलिंग
सुयश बाजपेई
- इतने बकाएदारों से बकाया वसूलने में नाकाम केस्को ने उठाया कदम - बकाएदारों को तलाश भी नहीं कर पा रहा है केस्को Kanpur@inext.co.in : केस्को के इम्प्लाइज के नकारेपन का एक और खुलासा हुआ है। वह अपने बकाएदारों को ही तलाश नहीं कर पा रहा है। इससे नाकाम केस्को ने 1.43 लाख बकाएदारों के बिजली के बिल जारी करना बन्द कर दिया है। नंबर एक पर फूलबाग डिवीजनकेस्को ने लंबे समय से चले आ रहे बकाएदारों के बिजली की बिलिंग बन्द करनी शुरू कर दी है। फिलहाल केस्को के सभी 18 डिवीजन में मिलाकर इनकी संख्या 1.43 लाख पहुंच गई है। इनमें सबसे अधिक फूलबाग डिवीजन के बिल बताए जा रहे है। इनकी संख्या 22992 है। इसी तरह दूसरे नम्बर पर इलेक्ट्रिसिटी हाउस परेड डिवीजन है। जिसमें 21156 कन्ज्यूमर शामिल है। केस्को के सर्किल एक में अन्य डिवीजन में कोपरगंज आलूमंडी, जरीबचौकी भी शामिल है। इन डिवीजन में क्रमश: 16 व 14 हजार से अधिक बिजली के बिल जारी करना बन्द किया गया है।
क्या है वजहकेस्को अफसर आरडी पांडेय ने बताया, बकाएदारों से बिजली के बिल वसूलने के हर संभव प्रयास किए जा रहे है। लेकिन 1.43 बकाएदारों ऐसे हैं, जो अब कनेक्शन में दिए गए पते पर नहीं रहते हैं। इनसे बिजली का बिल वसूलने के लिए तहसील के जरिए आरसी भी जारी की गई। बावजूद इसके सफलता नहीं मिली। तहसील टीम भी इन्हें खोज नहीं पाई है। इसी वजह से बिजली के बिल जारी करना बन्द किया गया है।
डिवीजन - कन्ज्यूमर की बिलिंग बन्द की गई फूलबाग- 22992 इलेक्ट्रिसिटी हाउस परेड- 21156 जरीबचौकी- 16555 आलूमंडी- 14235 देहली सुजानपुर- 2960 हैरिसगंज- 6857 रतनपुर- 4523 किदवई नगर- 11500 नौबस्ता- 1026 वर्ल्ड बैंक बर्रा- 1062 गोविन्द नगर- 8820 जाजमऊ- 4355 सर्वोदय नगर- 6175 विकास नगर- 3174 दादा नगर- 1393 गुमटी- 7003 कल्याणपुर- 3064 नवाबगंज- 6759 टोटल- 143609 अब बिलिंग हो रही है 536226 कन्ज्यूमर्स की