Kanpur: Weather experts ने इसी हफ्ते जताई बारिश की संभावना. दो दिनों में थंडर स्टार्म की संभावना


The wait gets over nowउमसभरी गर्मी से बेहाल कानपुराइट्स के लिए अच्छी खबर है। इसी सप्ताह मानसून सिटी में आ जाएगा और बारिश की फुहारों से मौसम खुशनुमा हो जाएगा। मंगलावार को मौसम वैज्ञानिकों को इसके संकेत भी मिल गए। आसमान में बादल छाए रहे और शहर में कुछ-एक जगहों पर बूदाबांदी भी हुई।मानसून हुआ लेट


मौसम वैज्ञानिक पहले तो समय से 16 से 18 जून के बीच ही सिटी में मानसून आने की संभावना व्यक्त कर रहे थे। फिर 26 जून तक आ जाने की उम्मीद जता रहे थे। मगर मौसम वैज्ञानिकों के अनुमान फेल साबित हो गए। लगातार पश्चिमी हवाएं बहने से मानसून लेट होता चला गया। इधर पिछले दो दिनों से पूर्वी हवाएं तेजी से बहने से आसमान पर बादल घिरने लगे। इससे मानसून इसी सप्ताह आ जाने की मौसम वैज्ञानिकों की संभावनाओं को पर लग गए। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा। अनिरूद्ध दुबे ने बताया कि 6 जुलाई को सिटी में मानसून आजाने की संभावना है। सीएसए के टेक्निकल वेदर ऑफिसर राजवीर सिंह ने कहा कि अगले दो दिनों में थंडर स्टार्म का सामना करना पड़ सकता है। इसबीच तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है.  उमसभरी गर्मी में बिजली ने छीना चैन

जबर्दस्त गर्मी के कारण कानपुराइट्स दिनभर बेहाल रहे। दिनभर पसीना पानी की तरह बहा। मगर बिजली ने भी उन्हें सुकून नहीं लेने दिया। पॉवर रोस्टरिंग के अलावा फाल्ट्स के कारण उन्हें चैन नहीं मिल सका।इनवर्टर भी दे गए दगा सुबह 8 बजते-बजते आरपीएच ओल्ड, नौबस्ता, पशुपति व दबौली सबस्टेशन ठप हो गए। फिर लोगों को दोपहर 12 बजे के करीब बिजली के दर्शन हुए। इस बीच उमसभरी गर्मी से परेशान हो गए। इनवर्टर भी दगा दे गए। एक बजे फिर पॉवर रोस्टरिंग हो गई, फिर लाइट 3 बजे के बाद ही आई। वहीं छपेड़ा पुलिया के पास एलटी पोल टूटने से शारदा नगर फीडर से जुड़े मोहल्लों की लाइट गायब हो गई। इससे पहले सोमवार-मंगलवार की रात पनकी ग्र्रिड स्टेशन से निकलने वाले 33 केवी फीडर में ब्रेकडाउन की वजह से अम्बेडकर, महाबलीपुरम और केशवपुरम सबस्टेशन ठप हो गए। उमस भरी गर्मी में लाइट गुल होने से लोगों की नींद उड़ गई। लोग बिस्तर पर करवट बदलते रहे। मगर लाइट 2.30 बजे के बाद ही आई। मंगलवार की शाम म्योर मिल सबस्टेशन से कैलाश विहार अपार्टमेंट की एचटी केबल जल जाने से बिजली गुल हो गई।

Posted By: Inextlive