-जाम की समस्या से मिलेगी निजात, पीडब्ल्यूडी रोड चौड़ी कर बीच में बनाएगी डिवाइडर

KANPUR: प्रमुख सड़कों पर लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए पीडब्लूडी ने सड़कों के चौड़ीकरण की योजना बनाई थी। इसके लिए शासन से पहली किश्त 30 लाख रुपए भी जारी हो गई है। फजलगंज और पांडुनगर चौराहा में जाम लगने की समस्या से निजात दिलाया जाएगा। गो¨वदनगर से नरेंद्र मोहन सेतु को आने व जाने वाले रास्ते में फजलगंज और पांडुनगर चौराहा में आए दिन जाम लगता है। यहां कई मोटर गैराज और अन्य दुकानें अतिक्रमण कर बना ली गई हैं। इन्हें अब हटाया जाएगा।

ये सड़कें होंगी चौड़ी

जाम की समस्या को खत्म करने के लिए सांसद सत्यदेव पचौरी ने सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया था। इसके लिए पीडब्ल्यूडी, सेतु निर्माण निगम और नगर निगम ने ज्वाइंट सर्वे किया था। इसके बाद दोनों ही चौराहों में जाम खत्म करने के लिए योजना बनाई थी। पांडुनगर चौराहा से काकादेव थाने तक सड़क में डिवाइडर व दोनों तरफ सड़क में 60 मीटर तक ¨सचाई विभाग की जमीन पर रोड बनाई जाएगी। इसी तरह फजलगंज चौराहा से गो¨वदनगर जाने वाले रास्ते को 60 मीटर चौड़ा कर बीच में डिवाइडर बनाया जाएगा। इसके अलावा फजलगंज से मरियमपुर जाने वाली दोनों तरफ की सड़क को 3 मीटर चौड़ा व डिवाइडर की चौड़ाई को कम किया जाएगा। दोनों ही चौराहों के चौड़ीकरण के लिए 79.51 लाख रुपए मंजूर हुए हैं।

Posted By: Inextlive